Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
सेंसेक्स में 124 अंक की गिरावट
Saturday, July 31, 2010, 00:44 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
मुंबई। विदेशी बाजारों में चौतरफा मंदी और कुछ बड़ी कंपनियों के खराब तिमाही नतीजों से निराशा संस्थागत निवेशों की मुनाफावसूली के दबाव में दलाल स्ट्रीट शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहते हुए तीन सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 123.71 अंक गिरकर 17868.29 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 39.30 अंक लुढ़कते हुए 5400 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से उतरकर 6367.60 अंक पर रहा।

हीरो होंडा के उम्मीद से खराब नतीजे आने से ऑटो समूह के नेतृत्व में बीएसई के सभी समूह गिरावट में रहे। भारतीय एयरटेल और हीरो होंडा ने सेंसेक्स में गिरावट का नेतृत्व किया। हालांकि बीएसई का मिडकैप और स्मालकैप बढ़त में रहे। बीएसई के सेंसेक्स ने 21 अंकों की गिरावट के साथ 17981.06 अंक पर कारोबार की शुरूआत की और अंत में 123.71 अंक गिरकर गत नौ जुलाई के बाद 17868.29 अंक पर रहा। निफ्टी भी 39.30 अंक गिरकर 5367.60 अंक पर रहा।
More Stories Top News
bussiness news बाजार में जारी रहेगी तेजी!
bussiness news पैन कार्ड रोकेगा टैक्स चोरी
bussiness news विदेशी एयरलाइंस को मिले अनुमति
bussiness news पाइपलाइनों से हो कच्चे माल की आपूर्ति
bussiness news 50 करोड़ लोगों को होगी घर की जरूरत
bussiness news विपुल मोटर्स पर नई डिजायर लॉन्च
bussiness news कंपनियों में ग्राहक खींचने की होड़
bussiness news बॉण्ड से 100 करोड़ जुटाएगी आरएफसी
bussiness news अमेरिकी बाजार 11 साल के उच्च स्तर पर
bussiness news रिलायंस को मिले दो हजार करोड़
Copyright © Daily News. All rights reserved.