Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
होंडा ने उतारी 17.5 लाख की बाइक
Saturday, July 31, 2010, 00:43 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली। जापान की ऑटोमोबाइल्स कंपनी होंडा ने शुक्रवार को 1237 सीसी की क्षमता वाली अपनी नई सुपर बाइक वीएफआर 1200 एफ भारतीय बाजार में उतारी है। कंपनी का कहना है कि इस बाइक से भारत में स्पोट्र्स बाइक का नया युग शुरू होगा।

दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 17.5 लाख रूपए है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने इससे पहले स्पोट्र्स बाइक के सेगमेंट में सीबी 1000 आर और सीबीआर 1000 आरआर के बाद यह तीसरी बाइक बाजार उतारी है। इन तीनों ही मोटरसाइकिलों में इंजन की क्षमता 1000 सीसी से ज्यादा है।

यह बाइक 16 अगस्त के बाद देश में उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस गाड़ी की कुछ खासियतों के कारण उपभोक्ता इसे बेहद पसंद करेंगे। होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष शिनजी ओयामा ने कहा कि वीएफआर, स्पोट्र्स और लंबी यात्रा पर जाने के लिए बेहतर बाइक है। इसे चलाने का अलग ही आनंद है। इसे खास ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
More Stories Top News
bussiness news बाजार में जारी रहेगी तेजी!
bussiness news पैन कार्ड रोकेगा टैक्स चोरी
bussiness news विदेशी एयरलाइंस को मिले अनुमति
bussiness news पाइपलाइनों से हो कच्चे माल की आपूर्ति
bussiness news 50 करोड़ लोगों को होगी घर की जरूरत
bussiness news विपुल मोटर्स पर नई डिजायर लॉन्च
bussiness news कंपनियों में ग्राहक खींचने की होड़
bussiness news बॉण्ड से 100 करोड़ जुटाएगी आरएफसी
bussiness news अमेरिकी बाजार 11 साल के उच्च स्तर पर
bussiness news रिलायंस को मिले दो हजार करोड़
Copyright © Daily News. All rights reserved.