जयपुर । सरकार हैंडीक्राफ्ट सेक्टर पर विशेष ध्यान दे तो राज्य में कृषि के बाद यह सेक्टर सर्वाधिक रोजगार मुहैया कराने वाला क्षेत्र साबित हो सकता है। यह मानना है फैडरेशन ऑफ राजस्थान हैंडीक्राफ्ट एक्सपोटर्स (फोरहेक्स) का। फैडरेशन ने इस क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए हैंडीक्राफ्ट बोर्ड गठित करने की मांग की है, जिससे इस क्षेत्र की समस्याओं का उचित समाधान हो सके।
फोरहेक्स के अध्यक्ष दिलीप बैद ने बताया कि राज्य से सालाना 2000 करोड़ रूपए के हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट निर्यात किए जाते हैं। इसके बावजूद सरकार इस क्षेत्र की समस्याओं पर विशेष ध्यान नहीं दी रही है। अगर बोर्ड गठित हो जाता है तो कारोबारी कम से कम एक जगह पर अपनी समस्याएं तो रख सकते हैं।
फोरहेक्स फेयर 13 अगस्त से
हैंडीक्राफ्ट एवं टैक्सटाइल उद्योग के परिदृश्य को बड़े पैमाने पर एक स्थान पर प्रदर्शित के लिए 13-15 अगस्त तक फोरहेक्स फेयर आयोजित होगा। बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस 3 दिवसीय फेयर में 120 स्टॉल पर अपने प्रोडक्ट प्रदर्शित करेंगे।
|
|
|
|
|
|
|