Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
स्टेट बैंक ऑफ इंदौर का विलय 26 से
Friday, July 30, 2010, 03:53 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
मुंबई । सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बडे भारतीय स्टेट बैंक ने गुरूवार को कहा कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंदौर के खुद के साथ विलय की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू करेगा। एसबीआई ने मुंबई शेयर बाजार को सूचित किया है कि स्टेट बैंक ऑफ इंदौर की सभी आस्तियां 26 अगस्त से भारतीय स्टेट बैंक में समाहित हो जाएंगी।

सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंदौर के अधिग्रहण के लिए आदेश 28 जुलाई, 2010 को जारी किया था। स्टेट बैंक के केंद्रीय बोर्ड ने पिछले साल इस विलय को मंजूरी दे दी थी। केंद्र ने भी इस विलय को मंजूरी दे
दी थी।

स्टेट बैंक ऑफ इंदौर में स्टेट बैंक की 98 प्रतिशत हिस्सेदारी है। स्टेट बैंक इस विलय के लिए पहले ही 34 के मुकाबले 100 शेयरों का अदला बदली अनुपात तय कर चुका है। यानी स्टेट बैंक ऑफ इंदौर के 100 शेयरों के बदले स्टेट बैंक के 34 शेयर दिए जाएंगे।
More Stories Top News
bussiness news बाजार में जारी रहेगी तेजी!
bussiness news पैन कार्ड रोकेगा टैक्स चोरी
bussiness news विदेशी एयरलाइंस को मिले अनुमति
bussiness news पाइपलाइनों से हो कच्चे माल की आपूर्ति
bussiness news 50 करोड़ लोगों को होगी घर की जरूरत
bussiness news विपुल मोटर्स पर नई डिजायर लॉन्च
bussiness news कंपनियों में ग्राहक खींचने की होड़
bussiness news बॉण्ड से 100 करोड़ जुटाएगी आरएफसी
bussiness news अमेरिकी बाजार 11 साल के उच्च स्तर पर
bussiness news रिलायंस को मिले दो हजार करोड़
Copyright © Daily News. All rights reserved.