|
जयपुर। वोडाफोन एस्सार ने गुरूवार को अगली पीढ़ी के पर्यावरण अनुकूल सौर उर्जा से चार्ज होने वाले मोबाइल हैंडसेट्स को पेश किया। यह नए हैंडसेट् सौर उर्जा से चालित हैं और अच्छी खासी सौर रोशनी में रहने वाले क्षेत्रों के उपयोगकत्ताüओं के लिए बेहद उपयोगी हैं। यूके के चांसलर ऑफ द एक्सचकर जार्ज ओस्ब्रोन और मार्टेन पिएटर्स (एमडी, वोडाफोन) ने "वीएफ 247" सौर पॉवर्ड फोन को लॉन्च किया। कंपनी का कहना कि इस फोन से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की बाधित आपूर्ति के चलते चार्जिग को लेकर होने वाली समस्याओं से निजात मिलेगी।
|
|
|
|
|
|
|