|
जयपुर। ग्लोबल टेलीकम्युनिकेशन कंपनी भारती एयरटेल ने गुरूवार को अपना "डेली यूज पैक" लॉन्च किया। यह ऑफर प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। कंपनी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सुदीप्तो चौधरी ने बताया कि यह योजना ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति सिर्फ पांच रूपए में अपनी आवश्यकता के मुताबिक किसी भी योजना को चुन सकता है। इस पैक को सब्सक्राइब करने के लिए आपको किसी रिटेल आउटलेट पर जाने की जरूरत नहीं है। इसके लिए केवल कंपनी के टोल फ्री नंबर पर डायल करना होगा।
|
|
|
|
|
|
|