Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
जेवराती 17 हजार के नीचे
Thursday, July 29, 2010, 23:38 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
b1t
Left
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय कारोबार में निवेशकों का रूझान शेयर बाजार, कच्चे तेल और अन्य जिंसों की ओर बढ़ने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। इससे स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को दोनों कीमती धातुओं के भाव लुढ़क गए। जेवराती सोना 17 हजार और सोना स्टैंडर्ड 18 हजार के नीचे बोला गया।

जेवराती 300 रूपए लुढ़का
जेवराती में 300 रूपए की गिरावट आई, जिससे इसके हाजिर भाव 16,900 रूपए प्रति दस ग्राम रह गए। सोना स्टैंडर्ड 400 रूपए टूटकर 17,900 रूपए प्रति दस ग्राम रह गया। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि सोना तीन माह के न्यूनतम स्तर पर आ गया है।

चांदी 500 रूपए टूटी
चांदी हाजिर और चांदी रिफाइनरी में भी 500-500 रूपए प्रति किलो ग्राम की गिरावट दर्ज हुई, जिससे इनके हाजिर भाव क्रमश: 28,700 और 28,200 रूपए प्रति किलो ग्राम रह गए।

विदेशी बाजार में भी सोना नरम
लंदन से मिले समाचारों के अनुसार विदेशी बाजार में निवेशकों का रूख अन्य जिंसों की ओर है। लोग शेयर बाजार और कच्चे तेल में निवेश कर रहे हैं। यूरो मंडल की वित्तीय हालत में सुधार लग रहा है। कारोबार के दौरान सोने के दाम 1164.95 डॉलर प्रति औंस पर रहे। अमेरिका में न्यूयार्क मार्केटाइल एक्सचेंज के कोमेक्स डिवीजन में सोने का अगस्त का वायदा 1164.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

मंदी का दौर
सर्राफा बाजार में मंदी का दौर है और निवेशकों का रूख अन्य जिंसों की ओर है। निवेश के लिए सोना पहली पसंद नहीं रहा है। शेयर बाजारों में मजबूती का रूख है और कच्चे तेल का बाजार भी निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

दिल्ली में फिसले भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं में मंदी का आलम रहा। कारोबार के दौरान सोने के भाव 18,830 रूपए से 380 रूपए लुढ़कते हुए 18,000 रूपए प्रति दस ग्राम पर बोले गए। इससे पहले लगभग तीन महीने पहले सोने के भाव चार मई को 17,720 रूपए प्रति दस ग्राम पर दर्ज किए गए थे। चांदी के भावों में गिरावट रही। इसके दाम 29,360 रूपए से 660 रूपए फिसलते हुए 28,700 रूपए पर रही।
जयपुर सर्राफा : सोना स्टैंडर्ड 17,900 रूपए, जेवराती 16,900रूपए, चांदी 28,700 रूपए, चांदी रिफाइनरी 28,200 रूपए, कलदार 41,000 रूपए।

दिल्ली सर्राफा : सोना स्टैंडर्ड 18,000 रूपए, चांदी हाजिर 28,700 रूपए, चांदी लिवाली 33,500 रूपए, चांदी बिकवाली 33,600 रूपए।
More Stories Top News
bussiness news बाजार में जारी रहेगी तेजी!
bussiness news पैन कार्ड रोकेगा टैक्स चोरी
bussiness news विदेशी एयरलाइंस को मिले अनुमति
bussiness news पाइपलाइनों से हो कच्चे माल की आपूर्ति
bussiness news 50 करोड़ लोगों को होगी घर की जरूरत
bussiness news विपुल मोटर्स पर नई डिजायर लॉन्च
bussiness news कंपनियों में ग्राहक खींचने की होड़
bussiness news बॉण्ड से 100 करोड़ जुटाएगी आरएफसी
bussiness news अमेरिकी बाजार 11 साल के उच्च स्तर पर
bussiness news रिलायंस को मिले दो हजार करोड़
Copyright © Daily News. All rights reserved.