Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
डाबर ने खरीदी तुर्की की कंपनी
Tuesday, July 27, 2010, 00:00 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नई दिल्ली। दैनिक उपभोग की अनेक वस्तुएं बनाने वाली प्रमुख कंपनी डाबर ने तुर्की की सौंदर्य प्रसाधन कंपनी होबी कोजमितिक समूह का 6.9 करोड़ डॉलर (325 करोड़ रूपए) में अधिग्रहण कर विदेश में अधिग्रहण की शुरूआत कर दी है।

डाबर इंडिया के अध्यक्ष आनंद बर्मन ने कहा कि पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में अपना विस्तार करने की दृष्टि से कंपनी का यह अधिग्रहण बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि कंपनी पहले से ही इन बाजारों में उपस्थित है।

फिलहाल कंपनी अपनी सहयोगी डाबर इंटरनेशनल के साथ मिलकर साठ से अधिक देशों में अपने उत्पाद बेच रही है। कंपनी ने कहा है कि उसने अपनी सहयोगी डाबर इंटरेनशनल के जरिए होबी समूह की कंपनी होबी कॉजमेटिक, जेकी प्लास्टिक और रा.पजारलामा का पूरी तरह से अधिग्रहण कर लिया है।

पार्कवे के अधिग्रहण से हटी फोर्टिस
नई दिल्ली। स्वास्थ्य रक्षा क्षेत्र की कंपनी फोर्टिस ने सोमवार को कहा कि वह सिंगापुर की पार्कवे के अधिग्रहण से खुद को अलग कर रही है। इस तरह प्रतिद्वंद्वी कंपनी मलेशिया की खजाना के लिए इसे खरीदने का रास्ता साफ हो गया है। पार्कवे के एशिया में 16 अस्पताल हैं जिनमें 3,400 से ज्यादा बिस्तर हैं।

फोर्टिस के चेयरमैन मलविंदर मोहन सिंह ने कहा कि समूह ने पार्कवे में 25 फीसदी हिस्सेदारी 3.95 सिंगापुरी डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से मलेशिया सरकार की कंपनी खजाना को बेचने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।
More Stories Top News
bussiness news बाजार में जारी रहेगी तेजी!
bussiness news पैन कार्ड रोकेगा टैक्स चोरी
bussiness news विदेशी एयरलाइंस को मिले अनुमति
bussiness news पाइपलाइनों से हो कच्चे माल की आपूर्ति
bussiness news 50 करोड़ लोगों को होगी घर की जरूरत
bussiness news विपुल मोटर्स पर नई डिजायर लॉन्च
bussiness news कंपनियों में ग्राहक खींचने की होड़
bussiness news बॉण्ड से 100 करोड़ जुटाएगी आरएफसी
bussiness news अमेरिकी बाजार 11 साल के उच्च स्तर पर
bussiness news रिलायंस को मिले दो हजार करोड़
Copyright © Daily News. All rights reserved.