|
जयपुर। रियल एस्टेट कंपनी यूडीबी द्वारा अजमेर रोड़ पर बनाई जा रही आवासीय योजना आर्किड का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। कंपनी के निदेशक रविंदर सिंह ठक्कर ने बताया कि इस योजना के 70 प्रतिशत फ्लैट्स बिक चुके हैं। इस योजना में क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल, गार्डन, प्ले ग्राउंड, कम्यूनिटी हॉल, इनडोर एवं आउटडोर गेम्स आदि की सुविधा होगी। ठक्कर ने बताया कि यह परियोजना उच्च एवं मध्यम दोनों वर्गो को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही है। यहां पर 1 बीएचके, 2 बीएचके और 3 बीएचके के फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं।
|