|
जयपुर। देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी लीमा ने नया म्यूजिक मिरेकल फोन आई-40 लॉन्च किया है। कंपनी के निदेशक मुकेश अग्रवाल तथा रजा अग्रवाल ने बताया कि इस हैंडसेट में म्यूजिक ग्रॉप्सिंग, साउंड और कास्टिंग की शानदार तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे संगीत प्रमियों को बेहतर म्यूजिक क्वालिटी मिल सके। इस फोन में वुफर साउंड, हैंड फ्री सिस्टम, एमपी4 और अल्ट्रा साउंड स्पीकर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 2.4 इंच की बड़ी स्क्रीन, कैमरा, पावरफुल बैटरी, एलईडी टार्च भी दी गई है।
|