|
जयपुर। दी राजलक्ष्मी महिला अरबन कॉपरेटिव बैंक ने नई योजनाएं पेश की हैं, जिसमें 11 हजार रूपए की जमा पर 638 दिनों के बाद 13,325 रूपए की परिपक्वता दी जा रही है। बैंक की अध्यक्ष डॉ. फिरोजा बानो ने बताया कि इस योजना के अलावा बैंक ने बेटे- बेटियों को लखपति बनाने की योजना भी चालू की है, जिसमें 1050 रूपए प्रति माह जमा कराने पर 72 माह बाद 1,05,021 रूपए की परिपक्वता दी जा रही है। बैंक ने एक धन लक्ष्मी योजना शुरू की है, जिसमें 5000 रूपए की जमा को सात साल में दोगुना पाएंगे।
|