वक्त नहीं है, भागदौड़ में ही बीत जाता है पूरा दिन। त्वचा की देखभाल के लिए समय कहां से निकालंू। त्वचा के प्रति ऎसी बेरूखी! ठीक नहीं। एक सिंपल ब्यूटी कायदा अपनाकर पूरा लुक बदल सकती हैं आप... स्किन केअर रूटीन को कम आंकना महंगा पड़ सकता है। रोजमर्रा की जिंदगी में पूरे दिन बेचारी त्वचा को प्रदूषण जैसे कितने कठोर तत्वों को झेलना पड़ता है। महिलाएं आमतौर पर ऎसे प्रोडक्ट्स यूज करती हैं जो उनकी स्किन टाइप से मेल नहीं खाते। त्वचा की सफाई क्लीनिंग से त्वचा के बंद पोरों को खोलने में मदद मिलेगी। क्लींजर ऎसा हो जो त्वचा को रूखेपन से बचाते हुए सॉफ्ट बनाए। साबुन का इस्तेमाल न करें। आमतौर पर त्वचा का पीएच लेवल पांच होता है जबकि साबुनों में इसका स्तर दस तक हो सकता है, इतना पीएच लेवल स्किन को रूखा बनाता है। अगर त्वचा बेहद ऑइली न हो तो एल्कोहल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। टोनिंग क्लीनिंग के बाद भी यदि कुछ गंदगी या मेकअप त्वचा में रह गया है तो टोनर उसे अच्छी तरह से साफ करके मॉइश्चराइज के लिए तैयार करता है। ऑइली स्किन है तो एल्कोहल फ्री टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर खरीदते समय ध्यान रखें कि यह आपकी त्वचा के पीएच से मेल खाता हो। सामान्य त्वचा के लिए गुलाब जल लगाएं। त्वचा रूखी है तो टोनर के इस्तेमाल से बचें। मॉइश्चर उम्र, प्रदूषण, साबुन के कठोर तत्व और मौसम का तीखापन। यहां तक कि एअर कंडीशनर भी, त्वचा से उसकी नमी चुरा लेते हैं इस नुकसान उबरने के लिए अच्छे मॉइश्चराइजर का होना बेहद जरूरी है। नहाने के तुरंत बाद लाइटवेट मॉइश्चराजर लगाएं। स्क्रबिंग डेड सेल्स त्वचा की रंगत खत्म कर देते हैं। इन्हें निकालने पर ही उसमें निखार आ पाता है। इसके लिए स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे ज्यादा रगड़कर न लगाएं। त्वचा सामान्य है तो सप्ताह में एक बार यह प्रक्रिया जरूर करें और अगर यह रूखी और सेंसेटिव है तो चार बार। सनस्क्रीन जरूरी सनस्क्रीन लगाए बिना घर से बाहर न निकलें। यह सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाएगा। सनस्क्रीन त्वचा के कैंसर से बचाता है। बादल होने पर भी सनस्क्रीन लगाएं। सूरज की किरणें कालेपन, झुर्रियां, डार्क स्पॉट्स आदि के लिए जिम्मेदार होती हैं। मॉइश्चराइजर के साथ बराबर मात्रा में मिक्स करके चेहरे और शरीर के खुले भागों में लगाएं। फेशियल त्वचा को चमत्कारिक ढंग से सुंदर बनाने के लिए डीआईवाय फेशियल जादू का काम करते हैं। ये ब्यूटी मास्क कॉम्पलेक्शन को लौटा लाते हैं। यह त्वचा से गैर जरूरी ऑइल निकालते हैं। रूटीन क्लीजिंग के अलावा इस्तेमाल किया जा सकता है। मसाज मालिश का कमाल त्वचा पर साफ नजर आता है। त्वचा की देखभाल का जरूरी हिस्सा है मसाज। यह त्वचा के पोरों को हेल्दी बनाती है। हैल्दी फूड पैटर्न खूबसूरत त्वचा के लिए हैल्दी खाने की आदत जरूरी है। खाने में शुगर और नमक की मात्रा कम करें। विटामिन ई सप्लीमेंट्स त्वचा के लचीलेपन को बनाए रखते हैं। पालक, ब्रोकली, हरी पत्तेदार सब्जियां और मिनरल्स व विटामिन ए से भरपूर चीजें लें। बालों की देखभाल प्रोटीन से भरपूर भोजन, खूब सारा पानी बालों को चमकदार बनाएंगे। शैंपू और कंडीशनर जरूरी है। ब्लो ड्रायर्स से इन्हें बचाएं।
|
|
|
|
|
|
|