इमोशनल सपोर्ट चाहते हैं वे, चाहते हैं कि आप उनकी जिंदगी को आसान बना दें। नम्बर वन बनना चाहते हैं आपके जीवन में। उनके प्रति स्नेह जताएं और जिंदगी को आसान बना दें। इन बातों में आपको पुराने जमाने की गूंज सुनाई दे सकती है, लेकिन पुरूषों की प्रबल इच्छा यही होती है कि उनकी पार्टनर उन्हें लेकर बहुत संवेदनशील हो। çस्त्रयां आज बहुत व्यस्त हो गई हैं, अपना काम, शौक और बढ़ता सामाजिक दायरा, ऎसे में अपनी प्राथमिकताएं तय करें। कई बार कुछ चीजें जो आपके लिए बहुत मामूली होती हंै, वह उनके लिए बहुत मायने रख सकती हंै, गर्म खाने के साथ उनका इंतजार करना, उनकी पसंद के गाने प्ले करना आदि। स्त्री-पुरूष के संबंधों को उजागर करने वाले अध्ययन बताते हैं कि वे इमोशनल सपोर्ट चाहते हैं। çस्त्रयां बड़ी सहजता से दोस्तों और परिवार में सामंजस्य बैठा लेती हैं। हर बात की सफाई नहीं चाहते आपसे उन्हें पता है कि आप वैक्स करवाती हैं, हेअर रिमूवर इस्तेमाल करती हैं और ऎसी ही कुछ चीजें जिन्हें आप निहायत गोपनीय मानती हैं, इनसे उन्हें कोई सरोकार नहीं। वे आपको स्ट्रॉन्ग और बोल्ड देखना चाहते हैं। यह ठीक है कि आप किसी को अपना तभी महसूस कर पाती हैं जब आप खुलकर अपने बारे में उसे बताएं, लेकिन थोड़ा रहस्य इस फैंटेसी को बरकरार रखने के लिए भी जरूरी है। वह आपके साथ घर बसा सकते हैं, लेकिन यहां भी अपने लिए एक कोना सुरक्षित रखना चाहते हैं। पुरूषों के लिए यह बात ज्यादा महत्व रखती है कि वे जिस लड़की के साथ एक खास रिश्ते में बंधे हैं उसमें इतनी क्षमता हो कि वह उसने पीछे छोटी-छोटी चीजें को न कुरेदें। शादी की उम्र बढ़ रही है। लड़के-लड़की दोनों ही लंबा समय अकेले रहते हैं ऎसे में किसी के साथ जुड़ जाने पर भी वह अपना निजी स्पेस नहीं खोना चाहते। वे जल्दी बोर हो जाते हैं। जिंदगी में हर पल कुछ नया चाहिए। जोश चाहिए उन्हें। फन चाहते हैं वे। çस्त्रयों की तरह सुनियोजित नहीं होते वे। क्या अच्छा है, क्या बुरा, काले-सफेद के फेर में वक्त बर्बाद नहीं करते। संतृप्त होकर ठहरने की बजाय वह फिर से किसी ओर चीज की ओर लालायित रहते हैं। नई चीजों की ओर देखने लगते हैं। इस आवेग को बनाए रखने के लिए गति बहुत जरूरी है, लेकिन çस्त्रयां इस बात को भूल जाती है। जो जोश आपमें शुरू में था उसे कायम रखना बहुत जरूरी है। खूबसूरती की तलाश में रहते हैं वे। आप कुछ भी समझें, यह उनकी फितरत है। वे खूबसूरती तलाशते हैं। रिश्ते की शुरूआत में यह चीजें खास मायने रखती हैं, लेकिन तब भी इसके मायने होते हैं जब आप एक दूसरे के साथ सालों से रह रहे हो। आपको अपने लुक्स पर बराबर ध्यान देने की जरूरत है। वे आपको लगातार एक जैसे नीरस रूप में नहीं देख सकते। सैक्स की चाह पुरूषों में çस्त्रयों के मुकाबले दोगुनी हो सकती हैं इसलिए वे इन चीजों को लेकर ज्यादा सजग रहते हैं।
|
|
|
|
|
|
|