Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
मैं रिस्क नहीं लेना चाहती
Sunday, February 05, 2012, 11:07 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
FM Star
Left
साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस असिन को बॉलीवुड में औसत दर्जे की अभिनेत्री ही माना जा रहा है, लेकिन असिन को इससे बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, वह अपना काम बिना हो-हंगामा के गंभीरता से करना पसंद करती हैं। फिलहाल उनके खाते में "हाउसफुल 2" और "बोल बच्चन" जैसी फिल्में हैं, जबकि शाहरूख खान के साथ भी एक फिल्म के लिए उनकी बात चल रही है। पेश है, असिन से हुई बातचीत के प्रमुख अंश...

मल्टी स्टारर फिल्म "हाउसफुल-2" में आप क्या कर रही हैं, इसमें आपने बिकिनी भी पहनी है?
साजिद खान की पिछली फिल्म "हाउसफुल" की तरह "हाउसफुल-2" भी टोटल टाइमपास फिल्म है। इसका सब्जेक्ट लाइट है। दिमाग पर बिना कुछ ज्यादा जोर दिए आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। वैसे इस फिल्म में मैं ऋषि कपूर की बेटी का रोल प्ले कर रही हंू। जहां तक बिकिनी पहनने का सवाल है, तो अभी इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगी। जब फिल्म रिलीज होगी, तो सबको पता चल जाएगा कि सच क्या है और झूठ क्या है।

"हाउसफुल-2" में काम करने का अनुभव कैसा रहा?
बहुत अच्छा। अक्षय बहुत ईजी एक्टर हैं। फिल्म की शूटिंग तय समय में पूरी हो जाए, इस बात का वह खास खयाल रखते हैं।

खबर थी कि शूटिंग में रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और मिथुन चक्रवर्ती ने आपका खास खयाल रखा?
हां, बॉलीवुड के ये सभी दिग्गज मुझे अपनी बेटी कहते थे। अपने साथ मुझे डिनर में आमंत्रित करते थे। मिथुन दा के स्ट्रगल के संस्मरण सुनकर मैं कई बार भावुक भी हो जाती थी। उन्होंने कई बार हमारे लिए खाना भी बनाया। उनके साथ ऋषि, रणधीर अंकल और जॉनी लीवर की जिंदादिली तो पूरी यूनिट का माहौल बदल देती थी।

"बोल बच्चन" में आप क्या कर रही हैं?
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस कॉमेडी फिल्म में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन हीरो हैं। यह कोई ऑफ बीट फिल्म नहीं है, इसलिए ऎसी फिल्मों के सब्जेक्ट को लेकर मैं ज्यादा नहीं सोचती। हिंदी हो या साउथ, अमूमन ऎसी फिल्मों में ट्रीटमेंट ही अहम होता है।

कहा जाता है कि आप फिल्म के सेट-अप को लेकर बहुत चूजी हैं?
देखिए, मैंने साउथ के कई बड़े निर्देशकों के साथ काम किया है, इसलिए अच्छे और काबिल लोगों की मैं बहुत कद्र करती हंू। प्लीज इसका कोई गलत अर्थ न लें। हर कोई ऎसा करता है, पर मैं इस मामले में रिस्क नहीं लेना चाहती। यह भी सच है कि फिल्म के इस डिपार्टमेंट में मेरा कोई अंकुश नहीं होता। मैं तो सिर्फ फिल्म साइन करते समय इन सब बातों का ध्यान रखती हंू।

यह भी कहा जाता है कि आप सिर्फ बड़े हीरोज के साथ काम करना चाहती हैं?
मैं इस मामले में खुशनसीब हंू कि "गजनी" से लेकर अब तक मुझे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सारे बड़े हीरोज के साथ काम करने का मौका मिला है। इस मामले में मैं अपनी कोई राय व्यक्त नहीं करती, क्योंकि नए या बड़े हीरो मेरे लिए कोई मायने नहीं रखते। साउथ की कई फिल्में मैंने नए हीरो के साथ की हैं, इनमें से कई तो बहुत बड़ी हिट थीं।

आमिर और सलमान के बाद अब शाहरूख के साथ आपके काम करने की चर्चा है?
हां, चेतन भगत के उपन्यास "टू स्टेट्स" पर बनने वाली फिल्म के लिए मेरी बात चल रही है। यह फिल्म यशराज बैनर के तले बनेगी, जिसमें शाहरूख खान हीरो होंगे। हालांकि अभी इस फिल्म को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन यदि सब कुछ सही रहा, तो फिर मेरे लिए दोहरी खुशी का मौका होगा यानी यशराज कैम्प में एंट्री के साथ शाहरूख खान की हीरोइन, हालांकि पहले इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को लिए जाने की बात थी, लेकिन अब मेरे पास ऑफर है।

दो हिट फिल्में देने के बावजूद आपको एवरेज एक्ट्रैस ही माना जाता है, क्यों?
तीन फिल्मों के आधार पर मुझे जज करना बहुत जल्दबाजी होगी। अभी तो मैंने बॉलीवुड में कॅरियर शुरू ही किया है। इसके बावजूद तीन में से मेरी दो फिल्में बड़ी हिट रही हैंं यानी सक्सैस का अनुपात दो-तिहाई है। अब दो तिहाई हिट देने वाली एक्ट्रैस को आप एवरेज मार्क्स किस आधार पर दे रहे हैं, यह समीकरण तो आप ही जानें। मैं तो चुपचाप केवल अपना काम कर रही हूं।
More Stories Top News
fm star news राजनीति की शिकार मुग्धा
fm star news प्रलय एक अंत की शुरूआत
fm star news राजस्थान ब्ल्यूज
fm star news बेबो ने बाजी मारी
fm star news वो मेरे लिए लकी चार्म हैं
fm star news चित्रांगदा का आयटम
fm star news साजिश का शिकार प्रियंका
fm star news नई सनसनी
fm star news धमाका करेंगी सोनाक्षी
fm star news शादी करूंगी तो डंके की चोट पर
Copyright © Daily News. All rights reserved.