कैसा लगेगा आपको जब हमेशा साड़ी में लिपटी रहने वाली अपनी गोपी बहू को डिजायनर स्टाइलिश मॉडर्न ड्रेस में देखेंगी...जाहिर है आpर्य होगा ही। यह मजाक नहीं सच है कि गोपी बहू उर्फ जिया जल्द ही हॉट अवतार में आकर सबको चौंकाने वाली हैं। छोटे पर्दे की सबकी चहेती और लाडली गोपी बहू...जिसकी खुशी में सभी महिला दर्शक खुश हो जाती हैं और गम में दुखी। फिलहाल गोपी एक आज्ञाकारी और आदर्श बहू के रूप में छाई हुई हैं। जानिए तो हॉट गोपी के बिंदास तेवर... जिया मानिक
इस बार क्या रिजॉल्यूशन लिया? जल्द ही हॉट गोपी बनना है। कुछ ऎसा जो काफी समय से मेन्टेन कर रखा है? मेरा वजन। कोई प्लानिंग जो अक्सर फ्लॉप हो जाती है? खाने की अपनी आदत पर कंट्रोल नहीं कर पाती। आपकी नजर में प्यार? अगर वाकई आपको सच्चा प्यार मिल गया है, तो यह आपकी जिंदगी को खूबसूरत बना देगा...और यदि स्थिति उलट है तो यह आपकी जिंदगी को टुकड़ों में बांट देगा। और शादी ? हूं...मेरी नÊार में अगर आपका रिश्ता डायजेस्टेबल है तो बहुत अच्छी बात है। ...और अगर किसी वजह से ऎसा नहीं है तो समझ नहीं आता कि अब जाएं कहां। तो आपकी स्थिति क्या होगी यह आप ही बेहतर समझ सकते हैं। प्यार शादी के पहले या बाद ? मुझे लगता है कि ऎसे सवाल पर आपको खुद एक बार सोचना चाहिए। आज की पीढ़ी में सच्चा प्यार मिल पाना...नो डाउट बहुत मुश्किल है। ऎसे में सच्चा प्यार आपको शादी के बाद मिले या पहले, अपना लेना चाहिए। लिव इन के बारे में हैं? कभी रहना चाहेंगी इस रिश्ते में? नहीं। प्यार में फिजिकल होना? ईमानदारी से कहूं तो प्यार में एक दूसरे के प्रति सम्मान और सर्मपण होना बहुत जरूरी है। साथ ही उतनी ही जरूरी फिजिकल इंटीमेसी भी है। यह प्यार का ही एक रूप है। वन नाइट स्टैंड पर आपकी राय? यह सब आपकी अपनी इच्छा पर निर्भर करता है। जो भी करें अपने रिस्क पर करें साथ ही प्रीकॉशन्स लेना ना भूले। दोस्ती? मेरे लिए दोस्ती करना तो आसान होता है। बहुत ही आसानी से दोस्त बना लेती हूं मैं। लेकिन मैं जल्दी से विश्वास करने और खुलने में मुझे समय लगता है। किस तरह के लोगों का साथ आपको पसंद है? हर तरह के टैम्परामेंट के लोगों के साथ एडजेस्ट हो जाती हूं मैं। बिना फिजिकल अटैचमेंट के स्त्री और पुरूष की मित्रता संभव है? मेरे लिए तो ऎसा संभव है, सभी के साथ ऎसा होता है यह मैं नहीं कह सकती। पुरूष स्त्री से क्या चाहता है? बिना किसी सवाल-जबाव के वह हर स्थिति में उसका साथ दे। और एक महिला पुरूष से? सच्चा प्यार, अपने और अपने माता-पिता के प्रति सम्मान और रिश्ते में ईमानदारी। आपकी नÊार में किसी पुरूष में सबसे आकर्षक? ईमानदारी। मैं जानती हूं यह बहुत ही मुश्किल है, पर यकीन मानिए अगर यह आपको मिल गई तो इससे बड़ा आकर्षण किसी पुरूष में कुछ और हो ही नहीं सकता। और सबसे बुरा? दूसरों का अनादर करना और हां बॉडी स्मैल। आपके पति अपने बहुत सारे दोस्तों को घर ले आएं तो? उनका बहुत सलीके से आदर-सत्कार करूंगी। लेकिन मेरे पति को सोचना होगा क्या ऎसे दोस्तों की वाकई जरूरत है। अगर आपका पार्टनर आपको चीट करे? मैं उसे एक घड़ी गिफ्ट करूंगी और कहूंगी कि तुम्हारा समय खत्म हो गया है। आप बातें भूला देती हैं या माफ कर देती हैं? मैं माफ कर सकती हूं, भूल नहीं सकती। माफी भी तब जब उस गलती के ना दोहराए जाने की संभावना हो। और बच्चे? बच्चे तो भगवान का उपहार होते हैं। मैं चाहती हूं कि मेरे 8 बच्चे हों। आमीन। अगर कभी एçक्ंटग छोड़नी पड़े? यकीन मानिए ऎसा किसी घरेलू मजबूरीवश या फैमिली प्रैशर के चलते ऎसा कभी नहीं होगा। घर और करियर में से किसी एक को चुनना पड़े? आप चिंता मत कीजिए, मैं दोनों ही चीजों को पूरी स्मार्टनेस के साथ मैनेज कर लूंगी। शीशे में खुद को देखते हुए क्या कहती हैं? बी हैपी गर्ल...और शीशे में खुद को किस करती हूं। फैंस से क्या कहना चाहेंगी? साथ निभाना साथिया...।
|
|
|
|
|
|
|