Daily News
Wednesday, 08 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
वो तीन गलतियां
Saturday, September 04, 2010, 11:18 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
fm
Left
हम सभी अपनी लाइफ में परफेक्ट बनना चाहते हैं। हमारी इच्छा होती है कि हम हर काम को परफेक्शन के साथ करें। कॅरियर से लेकर रिलेशन
तक हर जगह हमारा परफॉरमेंस परफेक्ट हो, फिर भी हमसे गलतियां हो जाती हैं...चूकि गलतियां हर इनसान से होती हैं, मगर कुछ गलतियां ऎसी होती हैं, जिन्हें हम गलती से भी कभी दोहराना नहीं चाहते। इसी बात को लेकर हमने कुछ टेली स्टार्स से मुलाकात की और उनसे जाना कि
ऎसी कौन सी तीन गलतियां हैं, जिसे वह दोहराना नहीं चाहेंगे या फिर कभी गलती से भी करना ही नहीं चाहेंगे...
नंदीश संधू
मैं अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहता। ड्रिंक करके ड्राइव करने जैसी गलती कभी नहीं करूंगा। इसके अलावा अपने काम के प्रति हमेशा ईमानदार बने रहना चाहता हूं। अब मेरी पहली कोशिश यही होती है कि भूलकर भी इन चीजों में लापरवाही ना बरतूं।
माही विज
मैं अपने बॉयफ्रैंड और हसबैंड को कभी धोखा नहीं देना चाहती। परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से भी मुंह नहीं मोड़ना चाहती। इसके अलावा मैं किसी भी ऎसे रिश्ते में नहीं बंधना चाहती, जिसमें मुझे लगे कि मैं किसी और रिश्ते को समय ही नहीं दे पा रही हूं। दूसरे लोगों के लिए मेरे पास समय ही नहीं है।
अनस राशिद
कभी किसी की जाति और धर्म को लेकर कमेंट नहीं करना चाहता। मैं मानना हूं धर्म और आस्था बहुत ही पर्सनल ईश्यू हैं। किसी भी महिला को शारीरिक मानसिक या भावनात्मक रूप से टॉर्चर नहीं करना चाहंूगा। कोई भी फैसला मैं अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर नहीं लेना चाहूंगा। कभी मैंने ऎसा किया, तो शायद ही खुद को माफ कर पाऊं। उनका प्यार नि:स्वार्थ रहा है, जिसका कर्ज मैं चुका नहीं सकता।
करिश्मा तान्या
मैं कभी किसी व्यक्ति को झूठा नहीं बनाना चाहती। अपने तरीके से सब काम करना चाहती हूं। लोगों को परखने में मुझसे चूक हुई है, मैं नहीं चाहती मेरे सामने किसी के साथ वैसी घटना घटे। मैं भी दोबारा ऎसी गलती नहीं करना चाहती। दूसरों को झूठे सपने दिखाकर उनकी भावनाओं से खेलने का पाप मैं जीवन में कभी नहीं करूंगी।
अदिति गुप्ता
मैं मम्मी-पापा से बहुत बहस करती थी, अब मैं ऎसा बिलकुल नहीं करना चाहती। नहीं चाहती कि कोई मुझसे माफी मांगे या मैं किसी से माफी मांगू। तीसरी गलती, भले ही मौके की नजाकत को समझते हुए कई बार झूठ बोलना पड़ता है, पर सच कहूं, तो मैं ऎसा बिलकुल करना नहीं चाहती।
-एफएम फीचर नेटवर्क
More Stories Top News
fm doordarshan news हॉट होगी हिट गोपी
fm doordarshan news शायद वह देवी थी
fm doordarshan news टेली निर्माताओं की योजनाएं
fm doordarshan news विद्या की डिमांड
fm doordarshan news मेरी सभी हीरोइंस टैलेंटेड हैं
fm doordarshan news मिसेज व्यास
fm doordarshan news उनमें मुझसे ज्यादा पेशेन्स है
fm doordarshan news बदल गई लारा
fm doordarshan news दो धारी तलवार
fm doordarshan news तुम देना साथ मेरा
Copyright © Daily News. All rights reserved.