Daily News
Saturday, 19 May, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
रूसी रूठे तो बात बने
Wednesday, February 01, 2012, 09:05 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
kh02
Left
सर्दियों में बालों में रूसी की समस्या आम है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें मौसम बदलते ही बालों में डेंड्रफ हो जाता है तो ये उपाय सिर्फ आपके लिए हैं

बालों के बीच झांकती इस खुश्क सफेदी की वजह से आप बेवजह और असमय सिर खुजाने को बाध्य होते हैं। रूसी की समस्या अगर ज्यादा बढ़ जाए तो बालों के गिरने का कारण बनकर आपके लिए बेकार का सिरदर्द बन जाती है और आप हरेक से इससे छुटकारे के उपाय पूछने और उन्हें खुद पर आजमाने के लिए तैयार हो जाते हैं। जितने लोग उतने उपाय, लेकिन उनमें से कितने कारगर होते हैं यह बिना जाने आप सब कुछ करने को तैयार रहते हैं। डेंड्रफ की वजह और इससे छुटकारा पाने के कुछ कारगर तरीके.....

कारण
आपके बालों के बीच नजर आते ऑइली या खुश्क स्केल्प के कण ही डेंड्रफ है, जो आपके सिर की मृत कोशिकाएं कही जा सकती हैं। सर्दियों में सिर की त्वचा के डेडसेल्स निकलने की प्रक्रिया तेज हो जाती है, यह प्रक्रिया कुछ लोगों में जरूरत से ज्यादा होती है और वे इससे ज्यादा परेशान हो जाते हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट्स के अनुसार डेंड्रफ होने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें ओवरएक्टिव ऑइल ग्लेंड्स, निष्क्रिय तैल ग्रंथियां, तनाव, डाइट, हार्मोन्स का असंतुलन, गंदे तौलिये, कंघे और फंगस आदि की वजह से भी रूसी की समस्या हो सकती है।

डेंड्रफ ट्रीटमेंट
रूसी की समस्या इतनी बड़ी नहीं है और इसका उपचार भी संभव है। इससे कुछ हद तक बाल झड़ने की समस्या आ सकती है लेकिन यह गंजेपन का कारण नहीं हो सकती। जितनी जल्दी इसका उपचार कर लिया जाए उतना ही फायदेमंद होगा, इससे सिर खुजाने की समस्या से निजात मिल जाएगी और बाल भी साफ नजर आएंगे।

रूसी की समस्या में कुछ ट्रीटमेंट काम करते हैं और कुछ नहीं भी। लेकिन समस्या बढ़ने पर घरेलू उपचार से फायदा न मिले तो डर्मेटोलॉजिस्ट की हेल्प लें। अगर बालों में खुश्की बहुत ज्यादा नहीं है तो नल के साधारण तापमान वाले पानी से बालों को माइल्ड शैंपू से सप्ताह में ज्यादा बार धोने का क्रम बढ़ा दें। सफाई से डेंड्रफ जल्दी खत्म हो जाता है। श्ौंपू और कंडीशनिंग करते समय ध्यान रखें कि इनका जरा भी अंश बालों में न रहने पाए। कभी-कभार श्ौंपू बालों में रह जाने की वजह से भी बालों में खुश्की बढ़ जाती है।

- बालों में रूसी है तो एल्कोहल वाले हेअर प्रोडक्ट्स से दूर रहें।
- अपने कंघे और तौलिये को एकदम साफ रखें। हर बार इन्हें धोकर ही इस्तेमाल में लाएं।
- हेअर स्प्रे इस्तेमाल न करें।

सीरियस डेंड्रफ प्रॉब्लम
अगर बालों में रूसी की समस्या जरूरत से ज्यादा बढ़ चुकी है और परेशान कर रही है तो बाजार में सेलसिलिक एसिड, सेलेनियम सल्फाइड और कोलतार की खूबियों वाले कई ऎसे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जिनमें जो रूसी को खत्म कर किसी भी तरह के फंगल इन्फेक्शन पर काबू कर सकते हैं। इनकी कीमत साधारण श्ौंपू से तो ज्यादा हो सकती है लेकिन डॉक्टर की फीस और उसके द्वारा बताए गए फार्मूले से कहीं कम होगी। इन्हें इस्तेमाल करते समय इन प्रोडक्ट्स पर लिखे इस्तेमाल संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें और काम में लाएं। फिर भी अगर फायदा महसूस न हो तो आपकी समस्या सोरायसिस या सेबोरिया डर्मेटाइटिस जैसी किसी गंभीर समस्या का कारण हो सकती है इसके लिए आपको अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेने की जरूरत है।

घरेलू उपचार
अपनी डाइट में बदलाव लाएं और भोजन में चीनी की मात्रा कम करें, यीस्ट वाली चीजों से दूर रहें। आराम करें, खुद के लिए समय निकालें और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। इससे न सिर्फ रूसी खत्म होने में मदद मिलेगी, बल्कि पूरी सेहत पर अच्छे रिजल्ट नजर आएंगे।

लिस्टिरिन माउथवॉश प्रयोग में लाएं इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक से फंगस और बेक्टिरिया दूर होते हैं। इसे बालों में लगाने से अगर कुछ असहजता महसूस हो तो प्रयोग बंद कर दें।

फ्रेश एलोवेरा के जैल को बालों की जड़ों में लगाकर कुछ घंटों बाद सामान्य पानी से धो दें।
ट्री ऑइल श्ौंपू इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एंटीसेप्टिक, एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है और रूसी में कारगर है। यह ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स स्टोर पर आसानी से मिल जाता है।

छोटे-छोटे बच्चों में भी कभी-कभी डेंड्रफ की समस्या देखने में आती है इसके लिए उनके स्केल्प में अच्छी तरह से बेबी ऑइल की मालिश करें और कंघी कर दें।

मीनल
More Stories Top News
body n soul news छोटी रातें देती हैं सिर दर्द और आंखों में जलन
body n soul news अकेले हैं...
body n soul news सिर्फ एक मिनट
body n soul news कुछ ज्यादा ही गोल-मोल
body n soul news बाल सीधे कराना पड़ सकता है टेढ़ा
body n soul news सुरक्षा गैजेट्स, घर पर नजर
body n soul news झिझक को झाड़ दीजिए
body n soul news रंग कुछ कम हो जाते हैं फूलों के
body n soul news फ्रिज में स्टोर बीमारियां
body n soul news बच्चे हों, शादी नहीं
Copyright © Daily News. All rights reserved.