बांसवाड़ा । जिले के दानपुर क्षेत्र में प्रस्तावित ताप बिजली घर के लिए अधिग्रहित की जाने वाले भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीण महिलाओं ने सांकेतिक रूप से गले में रस्सी का फंदा डाल हाथों में मुख्यमंत्री व कांग्रेस के खिलाफ नारे लिखे तख्तियां लेकर रैली निकाली। आदिवासी संघर्ष समिति महिला मोर्चा के बैनर तले भाजपा जिला कार्यालय से शुरू हुई रैली में महिलाओं ने नारेबाजी भी की।
दोपहर पश्चात यह रैली कलेक्ट्री पहुंची, जिसमें कुछेक पुरूष कार्यकर्ता भी शामिल हुए। यहां मोर्चा अध्यक्ष इंदिरा मईड़ा सहित अन्य महिलाओं ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में अधिग्रहित की जाने वाली भूमि का 20 लाख रूपए प्रति बीघा की दर से मुआवजे की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि इस दर से मुआवजा नहीं मिलने पर क्षेत्रवासी आर-पार की लड़ाई लडेंगे।
|
|
|
|
|
|
|