Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
...जब उल्टी चल पड़ी बस
Saturday, July 31, 2010, 01:13 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
सिरोही । अगर ड्राईवर ने सूझबूझ से काम नहीं लिया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था, कई जानें जा सकती थीं। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। बाहरीघाटे में गुजरात रोडवेज की एक बस ढलान पर उलटी चल पड़ी। बस करीब तीन सौ फीट तक लुढ़कती रही। एकबारगी यात्रियों की सांसें ऊपर-नीचे हो गर्ई। लेकिन, मौके पर मौजूद लोगों ने मार्ग पर बड़े पत्थर बिछाकर बस को रोक लिया। हुआ यूं कि बाहरीघाटे की नर्सरी के पास दो ट्रोलर टकरा गए। इस कारण पुलिस ने यातायात एकतरफा करवाया।

दुर्घटनास्थल के पास पाउडर से भरा ट्रोलर बाहरीघाटे का ढलान चढ़ रहा था। इसके पीछे गुजरात रोडवेज की बस थी। बस के आगे का हिस्सा ट्रोलर के काफी निकट पहंुच गया तो बस चालक ने ब्रेक लगाए। लेकिन, कम्प्रेशर कम होने से बस पीछे की ओर लुढ़कने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों ने शहर की ओर से जा रहे वाहनों को रूकवाया।

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक हाफिजउल्ला खां ने चालक को रोड के मोड़ के निर्देश देते हुए बस को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर लोगों ने रोड पर पत्थर डालकर बस को रोका। जिस स्थान से बस लुढ़कना शुरू हुई उसके पीछे ही मोड़ के किनारे नर्सरी की गहरी खाई है। यदि बस मोड़ने में जरा भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.