Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
एक लाख की रिश्वत लेते एक्साईज इंस्पेक्टर पकड़ा
Saturday, July 31, 2010, 01:13 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
भिवाड़ी । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए केन्द्रीय उत्पाद शुल्क विभाग, भिवाड़ी के इंस्पेक्टर को एक लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

डीएसपी महेन्द्र सिंह ने बताया कि एसीबी की स्पेशल टीम ने शुक्रवार सायं सात बजे भिवाड़ी बाईपास पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क के कार्यालय में छापा मारकर इंस्पेक्टर मुकेश जैन को रंगे हाथ पकड़ा। टीम अधिकारी देर रात तक पूछताछ कर रहे थे। अभी उसके घर की तलाशी भी ली जानी शेष है।

इंस्पेक्टर मुकेश जैन ने ठेकेदार संतराम दायमा के कार्यालय में 24 जुलाई को छापा मारकर कुछ कागजात अपने कब्जे में ले लिए थे और कुछ गड़बडियां बताई थी। मामले को रफा-दफा करने के सवा दो लाख रूपए की मांग की। जिसकी एवज में 36 हजार रूपए 24 जुलाई को ही दे दिए व एक लाख 30 जुलाई को देने तय हुए। शेष रूपए बाद में देना तय हुआ।

मिस कॉल देते ही दबोचा

संतराम दायमा ने 1000 के 100 नोट मुकेश जैन को दिए। शिकायतकर्ता के टीम अधिकारियों को मोबाइल पर मिस कॉल देते ही एसीबी अधिकारियों ने इंस्पेक्टर को दबोच लिया और उसकी जेब में रखे नोट जब्त कर हाथ धुलाए। इंस्पेक्टर के पानी में हाथ देते ही पानी लाल हो गया। टीम ने गिरफ्तार किए गए इंस्पेक्टर के घर व कार्यालय पर भी छापा मारा।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.