Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
आग से विचलित नहीं हुए जनक
Saturday, July 31, 2010, 10:38 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
महर्षि व्यास के पुत्र शुकदेव ने किसी विद्वान से ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की। पिता ने उन्हें राजा जनक के पास भेज दिया। शुकदेव जी महाराज जनक के राजमहल पहुंचे। उन्हें लगा कि प्रचुर ऎश्वर्य से घिरे जनक क्या उपदेश देंगे? वह निराश होकर लौटने ही वाले थे कि जनक जी ने उन्हें बुलवाया और कहा, "धर्म चर्चा सत्संग भवन में करेंगे। आप वहां चलिए।"
सत्संग भवन पहुंचकर उन्होंने शुकदेव जी से आत्मा-परमात्मा संबंधी बातचीत शुरू कर दी। अचानक कुछ राज कर्मचारी हांफते हुए वहां पहुंचे और सूचना दी कि महल के एक कक्ष में आग लग गई है। राजा जनक ने शांत भाव से उत्तर दिया, "मैं इस समय मुनि के साथ ईश्वर संबंधी चिंतन में लीन हूं। आग से बचाव का प्रयास करो। सांसारिक संपत्ति नष्ट होती हो, तो हो जाने दो।" देखते-देखते आग सत्संग भवन तक पहुंच गई। राजा जनक पास आती आग देखकर भी बेचैन नहीं हुए, किंतु शुकदेव जी अपनी पुस्तकें उठाकर उस कक्ष से बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि राजा जनक को न तो अपनी संपत्ति नष्ट होने की चिंता थी और न ही किसी के जलकर मरने की। वह निश्चिंत होकर ईश्वर चिंतन में लगे रहे। यह देखकर शुकदेव जी बोले, "क्या आग आपको विचलित नहीं कर रही है। देखिए सब कुछ जल रहा है।" कुछ देर बाद महाराज जनक ने शुकदेव जी से कहा, "दुख का मूल संपत्ति नहीं, संपत्ति से आसक्ति है। संसार में हमें केवल वस्तुओं के उपयोग का अधिकार दिया गया है। अक्षय संपत्ति के स्वामी और निर्धन, दोनों को मृत्यु के समय सब कुछ यहीं छोड़कर जाना होता है। इसलिए नाशवान धन-संपत्ति के प्रति अधिक आसक्ति अधर्म है। इसलिए इस आग से डरना कैसा। लोग संपत्ति के लिए ही रोते हैं।" शुकदेव जी उनकी पूरी बात समझ गए।
More Stories Top News
vyavahar news कर्तव्यनिष्ठा
vyavahar news बुद्धि का बल
vyavahar news सरलता का महत्व
vyavahar news महानता के लक्षण
vyavahar news प्रार्थना की ताकत
vyavahar news सुकरात की सीख
vyavahar news मानव कल्याण
vyavahar news श्रम का महत्व
vyavahar news कंजूस गीदड़
vyavahar news सेवा का महत्व
Copyright © Daily News. All rights reserved.