Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
उपाय खोजें
Saturday, July 31, 2010, 10:39 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
संसद की कार्यवाही महंगाई के मुद्दे को लेकर ठप चल रही है। यह बड़ी चिंताजनक बात है। इससे समस्या का हल तो होने वाला नहीं है। सरकार और विपक्ष दलों को हंगामा करने और सदन की कार्यवाही को रोकने की जगह इस बात पर विचार करना चाहिए कि आखिर कैसे जनता को महंगाई से निजात दिलाई जाए। सरकार में इस समय कई दिग्गज अर्थशास्त्री हैं। बावजूद इसके महंगाई को कम करने के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं, यह शर्म की बात है। खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक अच्छे अर्थशास्त्री हैं। ऎसे में उनके मुंह से यह बात कतई शोभा नहीं देती कि मानसून अच्छा रहा, तो महंगाई कम होगी। दूसरा विकास दर की दुहाई दी जाती है, लेकिन ऎसी बढ़ी विकास दर का क्या मतलब है कि आम आदमी भूखा मरे और चैन से न जी पाए। इसलिए जरूरत इस बात की है कि सरकार और दूसरे सभी दल मिलकर इस समस्या के समाधान के बारे में सोचें। महंगाई को कम करने के लिए सही नीतियों की जरूरत है। खाद्यान्न वितरण प्रणाली में सुधार करके काफी हद कीमतों को कम किया जा सकता है। दूसरा उत्पादन बढ़ाने की जरूरत है। तरक्की के सही मायने यही हैं कि समाज के गरीब तबके को दो वक्त की रोटी तो नसीब हो ही।
- विकास जैन, हीरापुरा
स्वच्छ शहर
जयपुर पर्यटन के लिहाज से सैलानियों के बीच प्रसिद्ध है। यहां देश-विदेश से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। ऎसे में शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढ़ेर देखकर बहुत बुरा लगता है। पर्यटन स्थलों के आस-पास तो खासतौर पर सफाई होनी चाहिए, लेकिन गंदगी वहां भी कम नहीं है। इसके लिए केवल सरकार को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। देखने में आता है कि जगह-जगह नगर निगम के कचरा पात्र रखे होने के बाद भी लोग इधर-उधर कचरा फेंक देते हैं। और तो और कचरा पात्र में कचरा डालने में लोगों को जोर आता है। उसके आस-पास ही फेंक देते हैं। इसलिए बिना जनता की भागीदारी और सार्थक प्रयास के शहर को स्वच्छ नहीं रखा जा सकता है।
- नीति शर्मा, आमेर रोड
More Stories Top News
chithi aayi hai news गैस सिलेंडरों का दुरूपयोग
chithi aayi hai news वादे हैं, वादों का क्या
chithi aayi hai news आंकड़ों का मकड़जाल
chithi aayi hai news कानून में संशोधन जरूरी
chithi aayi hai news कैसे बने खाना
chithi aayi hai news दूषित राजनीति
chithi aayi hai news ऎसे नहीं रूकेगा भ्रष्टाचार
chithi aayi hai news नौकर के वेश में अपराधी
chithi aayi hai news नौकर के वेश में अपराधी
chithi aayi hai news बढ़ता भ्रष्टाचार
Copyright © Daily News. All rights reserved.