Daily News
Thursday, 23 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
विधायक व संसदीय सचिव भिड़े
Saturday, January 28, 2012, 23:03 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
धौलपुर । जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया जब बाड़ी विधायक एवं संसदीय सचिव गिर्राज सिंह मलिंगा तथा राजाखेड़ा विधायक रविन्द्र सिंह बोहरा में तीखी झड़प हो गई। विधायक द्वारा शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के मामले को बैठक में उठाने पर मलिंगा तैश में आ गए और उन्होंने विधायक का मुंह पकड़ने की कोशिश की। बाद में अन्य जन प्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो पाया।

जिला परिषद सभागार में शुक्रवार को जिला प्रमुख भगवान देवी की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक हो रही थी। बैठक में राजाखेड़ा विधायक रविन्द्र सिंह बौहरा ने अपने क्षेत्र में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का विरोध करते हुए कहा कि सरकार ने प्रतिनियुक्ति को पूरी तरह बंद कर रखा है। इसके बाद भी जिला परिषद ने तमाम शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर लगा रखा है, जो गलत है।


इस पर संसदीय सचिव गिर्राज सिंह मलिंगा खड़े हो गए और उन्होंने विधायक को इस बात के लिए रोका। विधायक बोहरा ने आरोप लगाया कि मलिंगा ने उनका मुंह पकड़ने का भी प्रयास किया। विधायक बोहरा का आरोप है कि मलिंगा ने इस दौरान अधिकारियों से भी गाली-गलौच की। दोनों जनप्रतिनिधियों में कहासुनी होने के बाद बैठक में हंगामा हो गया। बाद मे अन्य जनप्रतिनिधियों ने मामले शांत कराया।


&मैं अपनी बात कह रहा था तो मलिंगा ने मेरा मुंह पकड़ने की कोशिश की। यह व्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। हमें अपनी बात कहने से कोई नहीं रोक सकता। हम आगे से बैठकों का बहिष्कार करेंगे। - रविन्द्र सिंह बोहरा, विधायक राजाखेड़ा

&अफसरों के गाली-गलौच करने और मुंह पकड़ने जैसी बातें निराधार हैं। विधायक अपनी बात कह रहे थे। मैं अपनी बात कह रहा था। बैठक में सबको बोलने का अधिकार है। मैंने सिर्फ उन्हें यही कहा था कि मैं भी बोलूंगा।
- गिर्राज सिंह मलिंगा,
संसदीय सचिव एवं बाड़ी विधायक
More Stories Top News
jaipur news आठ साल बाद लौटी मासूम की आवाज
jaipur news अब मेट्रो ट्रैक पकड़ेगा गति
jaipur news सीबीएसई करे स्कूलों को पाबंद
jaipur news रिंग रोड पर राजनीति!
jaipur news डंडा मारने वाले ट्रैफिककर्मियों का पता नहीं लगा पाए अफसर
jaipur news बजाया "महापौर हटाओ" का बिगुल
jaipur news रेस्टोरेंट की आड़ में घरेलू गैस रिफिलिंग
jaipur news हादसे में बैंक के चीफ मैनेजर की मौत
jaipur news सफाई की ठेका प्रथा खत्म होगी
jaipur news दो दिन पहले ही आया था मोस्ट वांटेड
Copyright © Daily News. All rights reserved.