Daily News
Thursday, 23 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
तय होगा मेट्रो स्टेशन का सीधा रास्ता
Saturday, January 28, 2012, 03:05 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
7a
Left
जयपुर । जयपुर मेट्रो रेलवे स्टेशनों तक कॉलोनी, कार्यालय और बाजारों से यात्री कैसे आएंगे, इसके लिए राजधानी जयपुर के सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट संसाधनों का सर्वे कराया जाएगा। जेएमआरसी "मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट इंटीग्रेशन" सर्वे कराने के लिए केंद्र सरकार की कंपनी का चयन कर रही है। केंद्र सरकार की दो कंपनी आईयूटी तथा यूएमटीसी इस प्रकार का सर्वे करती हैं। इनमें से एक कंपनी को जल्दी सर्वे का काम सौंपा जाएगा। खास बात यह है कि केंद्र सरकार संभवतया
यह सर्वे रिपोर्ट देने के बाद ही आर्थिक मदद देगी।

जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जेएमआरसी) को केंद्र की आर्थिक मदद जल्दी मिलने की इंतजार में बैठे नगरीय विकास विभाग को केंद्र सरकार ने पहले शहर की यातायात व्यवस्था का मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट इंटीग्रेशन सर्वे कराने के लिए कहा है।


आसान होगी पहुंच

मेट्रो रेल के संचालन के लिए सर्वे मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर होगा कि व्यक्ति घर से कुछ कदम चलने के साथ ही सिटी बस के जरिए सीधे मेट्रो स्टेशन पहुंच सके। इसके अलावा नजदीकी मेट्रो स्टेशनों से सचिवालय सहित प्रमुख कार्यालयों को सीधे जोड़ने की भी रूपरेखा तैयार होगी।

&केंद्र सरकार ने मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट इंटीग्रेशन सर्वे कराने के लिए कहा है। यह काम जल्दी भारत सरकार की कंपनी को सौंपा जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र से मेट्रो के लिए आर्थिक मदद मिलेगी।कुलदीप रांका, एमडी, जेएमआरसी


"मेट्रो के लिए तत्काल लें भूमि का कब्जा"

जयपुर। जेएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुलदीप रांका ने शुक्रवार को भूमि अवाप्ति संबंधी और केंद्र सरकार से जुड़े मामलों का निपटारा जल्दी करने को लेकर बैठक ली। जेएमआरसी प्रवक्ता के मुताबिक बैठक में रांका ने जयपुर मेट्रो रेल के लिए जमीन अवाप्ति व कब्जे में लेने की चल रही कार्रवाई तथा भारत सरकार के साथ चल रहे मामलों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमीन अवाप्ति की कार्रवाई को जल्दी निपटाकर मौके पर कब्जा लें, जिससे कि मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कार्यो की गति में व्यवधान उत्पन्न नहीं हो। इस अवसर पर केंद्र सरकार की ओर से मांगी गई जानकारी तत्काल भेजने सहित मेट्रो के अन्य कार्यो को लेकर समीक्षा की गई।

ली पुरोहित गार्डन की जमीन

जयपुर मेट्रो रेल के रूट पर मानसरोवर में धर्म कांटा स्थित पुरोहित गार्डन भूमि पर शुक्रवार को जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन (जेएमआरसी) ने कब्जा ले लिया। जेएमआरसी के विशेषाधिकारी (भूमि) आर.सी. शर्मा ने बताया कि पुरोहित गार्डन की लगभग तीन हजार वर्गमीटर भूमि पर कब्जा लिया गया है। इस भूमि का उपयोग रेलवे स्टेशन एवं पार्किंग के लिए किया जाएगा। इस भूमि का मुआवजा 2 करोड़ 99 लाख 81 हजार रूपए न्यायालय में जमा कराया गया है।

सुनील सिंह सिसोदिया

More Stories Top News
jaipur news आठ साल बाद लौटी मासूम की आवाज
jaipur news अब मेट्रो ट्रैक पकड़ेगा गति
jaipur news सीबीएसई करे स्कूलों को पाबंद
jaipur news रिंग रोड पर राजनीति!
jaipur news डंडा मारने वाले ट्रैफिककर्मियों का पता नहीं लगा पाए अफसर
jaipur news बजाया "महापौर हटाओ" का बिगुल
jaipur news रेस्टोरेंट की आड़ में घरेलू गैस रिफिलिंग
jaipur news हादसे में बैंक के चीफ मैनेजर की मौत
jaipur news सफाई की ठेका प्रथा खत्म होगी
jaipur news दो दिन पहले ही आया था मोस्ट वांटेड
Copyright © Daily News. All rights reserved.