|
बांसवाड़ा । ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए पहले एक दुपहिया वाहन चालक को टक्कर मारी। फिर टायरों के बीच फंसी उसकी मोटरसाइकिल को करीब एक किलोमीटर दूर मोहन कॉलोनी चौराहे तक घसीटता रहा। यहां लोगों ने ट्रक रूकवा चालक को दबोच लिया। इधर, हादसे में गंभीर रूप से घायल की उदयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। गुरूवार रात करीब 7.30 बजे बारी कटुम्बी निवासी ट्रक चालक लक्ष्मण मईड़ा पुत्र हरेगामी मईड़ा ने प्रताप सर्किल के निकट दुपहिया वाहन सवार सेमलिया निवासी मणीलाल पुत्र सवजी को चपेट में ले लिया। हादसे में मणिलाल को गंभीर चोट आई और वह वहीं गिर गया। ट्रक में बाइक फंसी होने के बावजूद ट्रक चालक गाड़ी दौड़ाता रहा। लोगों ने जैसे-तैसे कर ट्रक रूकवाया और मामला समझ में आते ही ट्रक चालक की धुनाई कर दी।
|
|
|
|
|
|
|