Daily News
Thursday, 23 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
रेशमाराम 30 तक हिरासत में
Saturday, January 28, 2012, 23:03 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
3a
Left
जोधपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई प्रकरण) की अदालत ने भंवरी देवी मामले में आरोपी लूनी विधायक मलखान सिंह की बहन इन्द्रा विश्नोई के सहयोगी रेशमाराम विश्नोई को शुक्रवार को सीबीआई हिरासत में भेज दिया। रेशमाराम ने गुरूवार को सीबीआई के समक्ष समर्पण किया था।
सीबीआई टीम ने उसे दोपहर में अदालत में पेश किया। जहां सीबीआई के वकीलों ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में सौंपने का अनुरोध किया। इसके विपरीत रेशमाराम के अधिवक्ता का कहना था कि उसके खिलाफ कोई आरोप नहीं है। इन्द्रा विश्नोई का सहयोगी होने भर से उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर सौंपना उचित नहीं है।


दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने रेशमाराम को 30 जनवरी तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि इन्द्रा के लापता होने के बाद से ही रेशमाराम भी गायब था। ऎसे में सीबीआई की अर्जी पर अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था।

खेतासर से फिर पूछताछ


जोधपुर। सीबीआई ने एएनएम भंवरी प्रकरण में शुक्रवार को भी ओसियां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके शंभूसिंह खेतासर से लंबी पूछताछ की। इससे पहले सीबीआई ने बुधवार को भी उनसे काफी देर तक पूछताछ की थी। सीबीआई ने खेतासर को शुक्रवार को भी पूछताछ के लिए सर्किट हाउस बुलाया। क्या भंवरी के पति अमरचंद ने सम्पर्क किया था। भंवरी के लापता होने के बाद जो आंदोलन हुए थे, इसमें किसी की मदद की थी, जैसे कई सवाल खेतासर से पूछे गए।


नहीं मिली इन्द्रा


इन्द्रा विश्नोई का शुक्रवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया। उसकी तलाश में सीबीआई ने कई स्थानों पर पुलिस के सहयोग से छापे मारे। माना जा रहा है कि इन्द्रा के एक-दो दिन में हाथ में नहीं आने पर सीबीआई उसकी सम्पत्ति की कुर्की कर सकती है।
More Stories Top News
jaipur news आठ साल बाद लौटी मासूम की आवाज
jaipur news अब मेट्रो ट्रैक पकड़ेगा गति
jaipur news सीबीएसई करे स्कूलों को पाबंद
jaipur news रिंग रोड पर राजनीति!
jaipur news डंडा मारने वाले ट्रैफिककर्मियों का पता नहीं लगा पाए अफसर
jaipur news बजाया "महापौर हटाओ" का बिगुल
jaipur news रेस्टोरेंट की आड़ में घरेलू गैस रिफिलिंग
jaipur news हादसे में बैंक के चीफ मैनेजर की मौत
jaipur news सफाई की ठेका प्रथा खत्म होगी
jaipur news दो दिन पहले ही आया था मोस्ट वांटेड
Copyright © Daily News. All rights reserved.