बांसवाड़ा। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज तथा जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया और गढ़ी विधायक व कांगे्रस की प्रदेश महासचिव कांता भील आमने-सामने हो गए हंै।
मालवीया ने शुक्रवार को बांसवाड़ा में टीएडी भवन के शिलान्यास कार्यक्रम के अलावा जिला परिषद और टीएडी विभाग की समीक्षा बैठक की। इन तीनों ही आयोजनों में जिले के दो विधायक कांता भील और बांसवाड़ा विधायक अर्जुन बामनिया शामिल नहीं हुए। विधायक कांता ने बताया कि न तो मंत्री, न जिला प्रमुख और न ही जिला प्रशासन ने उन्हें व बामनिया को आमंत्रित किया।
"मेरे विभाग की बैठक"
&मेरे विभाग की बैठक थी। साधारण सभा की बैठक नहीं थी, जो सभी को बुलाना जरूरी हो, किसी एक विधानसभा को टारगेट बनाने की बात भी गलत है। मैंने बैठक में स्पष्ट कहा है कि जो भी काम नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। बैठक में सभी पंचायत समितियों की समीक्षा के बाद सभी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। अब किसी को गलतफहमी हो तो इसका तो हम क्या कर सकते हैं। महेंद्र जीत सिंह, मालवीया केबिनेट मंत्री
|
|
|
|
|
|
|