|
उदयपुर। सुखेर से फिल्म देखकर लौट रहे छात्रों की मोटरसाइकिल देबारी पॉवर हाउस के पास डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार चार छात्रों में से एक की मौके पर मौत हो गई। तीन को यहां निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि निजी इंजनियरिंग कॉलेज के छात्र कोटा के इटावा खेड़दा निवासी पंकज मीणा, खेरवाड़ा निवासी योगेश मीणा व हिण्डौन (करौली) निवासी यशपालसिंह रात को एक अन्य साथी छात्र भीलवाड़ा निवासी राधेश्याम गुर्जर के साथ फिल्म देखने गए थे। लौटते समय राधेश्याम मोटरसाइकिल चला रहा था। तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। सिर में चोट लगने से पंकज की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीनों छात्र गंभीर घायल हो गए।
|
|
|
|
|
|
|