Daily News
Thursday, 23 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
कटौती अब 10 से 11 बजे
Saturday, January 28, 2012, 03:06 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। बिजली कटौती का समय शुक्रवार को अचानक बदलने से शहरवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पहले कटौती का समय सुबह 9 से 10 बजे तक था, जबकि शुक्रवार को बिजली सुबह 10 से 11 बजे तक काटी गई।

इससे पहले बिजली निगम ने सुबह बिजली कटौती से लिट्रेचर फेस्टिवल के कारण छूट दी थी। इसके बाद मंगलवार को सुबह 9 से 10 बजे तक बिजली काटी गई और गुरूवार को गणतंत्र दिवस पर पावर कट से छूट दी गई। शुक्रवार को सुबह 9 बजे बिजली नहीं काटने से लोगों ने यह सोचकर अपने काम तय किए कि अब कटौती नहीं होगी, लेकिन 10 बजे बिजली गुल हो गई। इससे लोगों का काम बाधित हुआ। जेवीवीएनएल के सिटी एसई अर्जुन सिंह ने बताया कि अब कटौती का समय यह ही रहेगा।

राहत के आसार नहीं


बिजली की उपलब्धता में कमी से विभाग कटौती करने को मजबूर है। हालांकि पहले 2 घंटे बिजली काटी जा रही थी, जो घटाकर एक घंटे कर दी गई। लगातार कमी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कटौती लंबी चलेगी।

अघोçष्ात कटौती भी

बिजली कंपनी गणतंत्र दिवस पर पावर कट से छूट देने के वादे पर टिक नहीं पाई। गुरूवार को कई स्थानों पर अघोçष्ात बिजली काटी गई, जिससे स्कूलों में गणतंत्र दिवस समारोह बाधित हुए। उधर, गांव में पूरी बिजली नहीं मिलने से बैट्री से लाउडस्पीकर चला समारोह का संचालन किया गया।
More Stories Top News
jaipur news आठ साल बाद लौटी मासूम की आवाज
jaipur news अब मेट्रो ट्रैक पकड़ेगा गति
jaipur news सीबीएसई करे स्कूलों को पाबंद
jaipur news रिंग रोड पर राजनीति!
jaipur news डंडा मारने वाले ट्रैफिककर्मियों का पता नहीं लगा पाए अफसर
jaipur news बजाया "महापौर हटाओ" का बिगुल
jaipur news रेस्टोरेंट की आड़ में घरेलू गैस रिफिलिंग
jaipur news हादसे में बैंक के चीफ मैनेजर की मौत
jaipur news सफाई की ठेका प्रथा खत्म होगी
jaipur news दो दिन पहले ही आया था मोस्ट वांटेड
Copyright © Daily News. All rights reserved.