फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिलने के बाद से उनके हौसले बुलंद हैं। शिशिर कुंडेर की फिल्म जोकर पूरा करने के बाद इन दिनों वह विक्रम मोटवानी की फिल्म लुटेरा को लेकर व्यस्त हैं। रणबीर सिंह के साथ की उनकी यह फिल्म जल्द फ्लोर पर जाएगी। अन्य तारिकाओं की तरह उन्होंने भी इन दिनों अपने लुक की तरफ खास ध्यान देना शुरू कर दिया है। अपने लाइफ-स्टाइल के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब वह फटाफट देती हैं।
फेवरिट आउटफिट... भारतीय और वेस्टर्न, दोनों तरह के परिधान पसंद हैं। जीन्स और टी-शर्ट ईजी लगता है, पर कुछ मौके पर साड़ी पहनना पसंद है। पंसदीदा रंग सफेद, काला और हरा। किस तरह की ज्वैलरी पसंद है मां के पुराने आभूषण पहनना सबसे अच्छा लगता है। हीरे के आभूषण, हीरे का ब्रेसलेट और नोज रिंग मेरी कमजोरी है। हर तरह के परिधान के साथ नोज रिंग मैं जरूर पहनती हूं। फेवरिट डिजाइनर... नरेंद्र कुमार अहमद। अपने दोस्त नरेंद्र के कहने पर ही वह 2010 के लक्मे फैशन वीक की शो स्टॅापर बनी थीं। बैग में हमेशा रखती हैं... एविट के सनग्लास और लिप्सग्लॉस हमेशा मेरे बैग में रहता है। इनमें प्रसाधन सामग्री न के बराबर होती है। पसंदीदा परफ्यूम... डिवरे का डुन... वैसे बीच-बीच में कैल्विन क्लाइन का एस्केप भी इस्तेमाल करती हूं। हेयर स्टाइल... खुले बाल रखना पसंद है। ज्यादातर पार्टी या समारोह में वेस्टर्न हो या भारतीय, हर तरह के परिधान के साथ बालों को खुला रखना मुझे अच्छा लगता है। खास झुकाव... स्कार्फ के प्रति मेरा एक खास झुकाव है। मेरे संग्रह में न जाने कितने तरह के डिजाइनर स्कार्फ हैं, उनकी संख्या मैं खुद भी नहीं जानती हूं। कभी कैजुअल डेनिम और टी-शर्ट के ऊपर तो कभी बेल्ट के रूप में स्कार्फ का उपयोग करती हूं। शॉपिंग डेस्टिनेशन... लंदन या पेरिस नहीं, शॉपिंग की मेरी पसंदीदा जगह है दुबई। स्टाइल आइकॉन... रितिक रोशन और रानी मुखर्जी। भारत के बाहर, मॉडल गिसेल कैरोलिन बंुडशेन का स्टाइल स्टेटमेंट मुझे मुग्ध करता है।
|
|
|
|
|
|
|