Daily News
Thursday, 23 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
सिख की दस्तार उछाली
Thursday, January 26, 2012, 01:13 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर । कार को साइड देने की बात को लेकर बुधवार शाम एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर एक सिख छात्र की ना सिर्फ दस्तार उतार हवा में उछाल दी, बल्कि उसके साथ मारपीट की और कार में बैठी उसकी बहन के साथ भी धक्का-मुक्की की। इस पर भी आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने पीडित सिख की कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। उनकी यह हरकत देख कोई भी राहगीर मदद के लिए आगे नहीं आया। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश वहां से भाग छूटे। माणकचौक थाना पुलिस ने पीडित की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को नामजद कर तलाश शुरू कर दी है।


माणकचौक थानाधिकारी श्ौलेंद्र सिंह ने बताया कि चांदी की टकसाल निवासी अमनदीप (20) व उसकी बहन रूचि मंगलवार शाम करीब पांच बजे कार से सी-स्कीम स्थित कोचिंग इंस्टीट्यूट से घर लौट रहे थे। दोनों सीएस की तैयारी कर रहे हैं। अमनदीप सिटी पैलेस के पास पहुंचा। उसने आगे चल रहे एक कार चालक को साइड देने के लिए हॉर्न बजाया, लेकिन काफी हॉर्न देने के बाद भी आगे चल रही एसेंट कार के चालक ने साइड नहीं दी। बाद में अमनदीप ने साइड मिलने पर कार को आगे लेकर कार चालक से कहा कि भाई साहब साइड के लिए इतनी देर से हॉर्न दे रहा हूं, साइड नहीं दी जाती क्या।


इस पर आरोपी ने अमनदीप की कार को टक्कर मारी और साइड में रूकवा लिया। इसके बाद आरोपी कार चालक ने गेट खोलकर अमनदीप को बाहर उतार लिया और साथियों को फोन कर बुलवा लिया। बाद में आरोपियों ने सिख छात्र अमनदीप के साथ जमकर मारपीट की और उसकी पगड़ी हवा में उछाल दी। आरोपियों ने बीच-बचाव में आई उसकी बहन रूचि के साथ भी धक्का-मुक्की की।

तब भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने सिख छात्र की कार में जमकर तोड़फोड़ कर डाली। बाद में सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाश वहां से भाग छूटे। पुलिस ने सिख छात्र अमनदीप का मेडिकल करवाकर एक आरोपी को नामजद कर करीब एक दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। नामजद युवक रवि सिटी पैलेस के एडीसी नारायण सिंह को बेटा है।
More Stories Top News
jaipur news आठ साल बाद लौटी मासूम की आवाज
jaipur news अब मेट्रो ट्रैक पकड़ेगा गति
jaipur news सीबीएसई करे स्कूलों को पाबंद
jaipur news रिंग रोड पर राजनीति!
jaipur news डंडा मारने वाले ट्रैफिककर्मियों का पता नहीं लगा पाए अफसर
jaipur news बजाया "महापौर हटाओ" का बिगुल
jaipur news रेस्टोरेंट की आड़ में घरेलू गैस रिफिलिंग
jaipur news हादसे में बैंक के चीफ मैनेजर की मौत
jaipur news सफाई की ठेका प्रथा खत्म होगी
jaipur news दो दिन पहले ही आया था मोस्ट वांटेड
Copyright © Daily News. All rights reserved.