Daily News
Thursday, 23 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
सड़क पर मिलीं परीक्षा की उपस्थिति शीटें
Thursday, January 26, 2012, 01:14 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षाओं में कितनी गोपनीयता बरतता है, इसका नजारा बुधवार को चौमूं-कालाडेरा मार्ग पर सड़क किनारे पड़ी मिलीं शिक्षक भर्ती परीक्षा की शीटों से सहज ही लगाया जा सकता है। बड़ी संख्या में पड़ी मिलीं इन शीटों की सूचना पर पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके से सभी शीटें जब्त कर लीं।

बुधवार दोपहर मीडियाकर्मियों को गुवारड़ी ग्राम के पास चौमूं-कालाडेरा सड़क के किनारे बड़ी संख्या में उपस्थिति शीटें पड़ी होने की सूचना मिलीं। इस पर मीडियाकर्मी वहां पहुंचे। ये शीट आयोग की ओर से 22 दिसंबर 2010 को हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा की थीं। इनमें परीक्षार्थियों के फोटो, हस्ताक्षर एवं परीक्षा केंद्राधीक्षक की सील लगे हस्ताक्षर व परीक्षा केन्द्र का नाम लिखा था।


इन पर जयपुर शहर के रावत सीनियर सैकंडरी स्कूल, राजकीय सिंधी उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेह टीबा, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श नगर आदि परीक्षा केन्द्रों के नाम अंकित हैं। मीडियाकर्मियों ने कालाडेरा थाना पुलिस को दी। इस पर थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सड़क के पास बिखरी शीटों को एकत्र कर ले गए। इस बारे में थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शीटें जब्त की हैं और जांच कर रहे हैं। अभी आयोग को सूचना नहीं की है।
More Stories Top News
jaipur news आठ साल बाद लौटी मासूम की आवाज
jaipur news अब मेट्रो ट्रैक पकड़ेगा गति
jaipur news सीबीएसई करे स्कूलों को पाबंद
jaipur news रिंग रोड पर राजनीति!
jaipur news डंडा मारने वाले ट्रैफिककर्मियों का पता नहीं लगा पाए अफसर
jaipur news बजाया "महापौर हटाओ" का बिगुल
jaipur news रेस्टोरेंट की आड़ में घरेलू गैस रिफिलिंग
jaipur news हादसे में बैंक के चीफ मैनेजर की मौत
jaipur news सफाई की ठेका प्रथा खत्म होगी
jaipur news दो दिन पहले ही आया था मोस्ट वांटेड
Copyright © Daily News. All rights reserved.