Daily News
Thursday, 23 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
...और वह जिंदा हो गई
Thursday, January 26, 2012, 03:06 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
6a
Left
नवलगढ़/जयपुर । घर में विलाप हो रहा था, डॉक्टर की घोष्ाणा के बाद परिजन वृद्धा को मृत मान चुके थे और नवलगढ़ (झुंझुनूं) के कारी गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे। बेटे ने मुंडन तक करवा लिया था। कफन काठी व अंतिम क्रिया का पूरा सामान घर पर आ गया था। तभी अचानक नहलाते समय वृद्धा के शरीर में हलचल होने लगी। परिजन यह देख सन्न रह गए और उसे सीधे अस्पताल ले गए, जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। फिलहाल वृद्धा का इलाज मरूधर अस्पताल में चल रहा है।


हुआ यूं कि कारी गांव निवासी महिला मगन कंवर (70) की तबीयत खराब होने पर उसका पुत्र सुरेंद्र सिंह राठौड़ उसे इलाज के लिए जयपुर लाया था। सुरेंद्र ने उसे 23 जनवरी को सीकर रोड स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती करा दिया। डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज होने की बात कहते हुए मगन कंवर को आईसीयू में भर्ती कर लिया। सुरेंद्र के अनुसार अस्पताल के न्यूरोसर्जन ने उसे 24 जनवरी को बताया कि मगन के सिर में बहुत ज्यादा क्लोट्स हैं और अब यह केवल मृत शरीर है। देर रात उसे मृत घोçष्ात कर दिया गया।


अगले दिन 25 जनवरी को जब मगन कंवर को परिजन ले जाने लगे तो ऑक्सीजन मास्क हटाते ही उसके शरीर ने झटका मारा। यह देख परिजनों ने डॉक्टर से शरीर में हलचल की बात कही लेकिन डॉक्टर ने नहीं मानी और कहा कि यह ऑक्सीजन हटाने से एकदम झटका आया है। ऎसे में परिजन मगन को कारी गांव में घर पर ले आए। यहां परिजनों व ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दीं। आस-पास के गांवों में रहने वाले रिश्तेदार व परिचित भी घर पर पहुंच गए।

नहलाने पर हुई हलचल


अंतिम संस्कार से पहले मगन को घर पर नहलाया गया तो उसके शरीर में कुछ हलचल होती नजर आई। सभी घर वाले दौड़कर कमरे में आए और मगन कंवर के पैरों में सोंठ की मालिश की। इस पर उसने कुछ बोलने का भी प्रयास किया और हाथ से इशारा भी किया। इसी दौरान किसी ने 108 को सूचना कर दी।


एंबुलेंस से महिला को नवलगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश गुप्ता व अन्य चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। इलाज के दौरान मगन की नाड़ी व धड़कन सामान्य हो गईं। इसके बाद उसे जयपुर रैफर किया गया।

&वृद्धा को जब लाए थे तब वह बेहोश थी। बाद में धड़कन सामान्य हो गई। चिकित्सकों के मृत घोषित करने के बाद जिंदा होेना बहुत मुश्किल है।

-डॉ. गणेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सा.स्वास्थ्य केन्द्र नवलगढ़

&मरीज बेहोशी में है और ऑक्सीजन लगाई हुई
है। पल्स रेट और बीपी सामान्य है।-डॉ. शिवराज सिंह, चिकित्सक, मरूधर अस्पताल
More Stories Top News
jaipur news आठ साल बाद लौटी मासूम की आवाज
jaipur news अब मेट्रो ट्रैक पकड़ेगा गति
jaipur news सीबीएसई करे स्कूलों को पाबंद
jaipur news रिंग रोड पर राजनीति!
jaipur news डंडा मारने वाले ट्रैफिककर्मियों का पता नहीं लगा पाए अफसर
jaipur news बजाया "महापौर हटाओ" का बिगुल
jaipur news रेस्टोरेंट की आड़ में घरेलू गैस रिफिलिंग
jaipur news हादसे में बैंक के चीफ मैनेजर की मौत
jaipur news सफाई की ठेका प्रथा खत्म होगी
jaipur news दो दिन पहले ही आया था मोस्ट वांटेड
Copyright © Daily News. All rights reserved.