जयपुर । करणी विहार थाना इलाके में एक नर्सिग छात्र ने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली साली से दुष्कर्म करने के बाद दोस्तों के हवाले कर दिया। घटना के दो दिन बाद डरी-सहमी छात्रा ने परिजनों को जीजा की करतूत बताई तो उन्होंने आरोपी दामाद व चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जीजा व उसके एक दोस्त को शनिवार शाम गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजकुमार (21) व संपत कुमार (23) प्रतापगढ़ (अलवर) के रहने वाले हैं। राजकुमार जयपुर में एक नर्सिग कॉलेज में पढ़ता है। करीब छह माह पहले ही उसकी शादी अलवर निवासी पीडिता की बहन से हुई थी। पीडिता कालवाड़ रोड पर गोविंदपुरा इलाके में भाई व भाभी के साथ किराये से रहती है। राजकुमार 19 जनवरी को सुबह 9:30 बजे दोस्त मनोज के साथ पीडिता के स्कूल गया और उसकी भाभी के टूर्नामेंट होने के कारण उसे बुलाने का बहाना कर बाइक पर बिठा करणी विहार इलाके में गिरधारीपुरा निवासी दोस्त संपत कुमार के मकान पर ले गया। वहां राजकुमार व संपत ने शराब पी। तभी संपत का परिचित नरेंद्र भी वहां आ गया। शराब पीने के बाद मनोज व नरेंद्र बाहर बैठ गए और राजकुमार ने 17 वष्ाीüय साली से दुष्कर्म कर संपत को सौंप दिया। इसके बाद राजकुमार पीडिता को बाइक से गोविंदपुरा बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। दो दिन बाद पीडिता ने अपनी भाभी को जीजा की करतूत बताई। इस पर पीडिता के भाई ने करणी विहार थाने में बहनोई राजकुमार, संपत, मनोज व नरेंद्र सहित दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
|
|
|
|
|
|
|