Daily News
Thursday, 23 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
पटवारियों की नियुक्ति पर रोक
Saturday, January 21, 2012, 00:54 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर । हाईकोर्ट ने करौली जिले में पटवारी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने व यदि नियुक्ति पत्र जारी हो गए हों तो अभ्यर्थियों का पदस्थापन करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने राजस्थान राजस्व मंडल के रजिस्ट्रार व कलेक्टर करौली से 4 हफ्ते में जवाब मांगा है। न्यायाधीश मनीष्ा भंडारी ने यह अंतरिम आदेश प्रार्थी भूपेन्द्र कुमार अवस्थी की याचिका पर दिए।


वकीलों की हड़ताल के कारण प्रार्थी ने स्वयं पैरवी करते हुए अदालत को बताया कि राजस्व मंडल ने उसके 22 प्रश्नों के सही उत्तर को गलत बताकर 56 अंक काट लिए। इससे वह परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गया। प्रार्थी ने आरटीआई के तहत आंसर-की व उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त की। इसे देखने के बाद उसे पता चला कि उसके 22 प्रश्नों के उत्तर जो कि वास्तविकता में सही हैं, उन्हें राजस्व मंडल गलत बता रहा है। प्रार्थी ने कोर्ट को याचिका के समर्थन में सभी दस्तावेज पेश किए और बताया कि उसके दिए गए उत्तर सही हैं जबकि राजस्व मंडल उन्हें गलत मान रहा है। प्रार्थी ने काटे गए 56 नंबर जोड़कर उसे नियुक्ति देने के आदेश करने की गुहार की है।
More Stories Top News
jaipur news आठ साल बाद लौटी मासूम की आवाज
jaipur news अब मेट्रो ट्रैक पकड़ेगा गति
jaipur news सीबीएसई करे स्कूलों को पाबंद
jaipur news रिंग रोड पर राजनीति!
jaipur news डंडा मारने वाले ट्रैफिककर्मियों का पता नहीं लगा पाए अफसर
jaipur news बजाया "महापौर हटाओ" का बिगुल
jaipur news रेस्टोरेंट की आड़ में घरेलू गैस रिफिलिंग
jaipur news हादसे में बैंक के चीफ मैनेजर की मौत
jaipur news सफाई की ठेका प्रथा खत्म होगी
jaipur news दो दिन पहले ही आया था मोस्ट वांटेड
Copyright © Daily News. All rights reserved.