Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
होगा दिल व दिमाग का इलाज
Wednesday, March 10, 2010, 06:01 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
h6t
Left
जयपुर। बच्चों के दिल और दिमाग की हर बीमारी का इलाज अब जयपुर में हो सकेगा। इसके लिए जेके लोन अस्पताल में जल्द ही पीडियाट्रिक सुपरस्पेशलिटी विंग बनाई जाएगी। इससे राज्य के लोगों को बच्चों के दिल के जटिल ऑपरेशनों के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। एसएमएस अस्पताल में बच्चों के दिल और दिमाग की कई बीमारियों के ऑपरेशन किए जाते हैं, लेकिन ये पीडियाट्रिक सुपरस्पेशलिस्ट नहीं करते हैं।

इस कारण कई बार मामला गंभीर होने पर बच्चों को एम्स (नई दिल्ली) रैफर कर दिया जाता है। राज्य सरकार ने बजट-2010 में जेके लोन अस्पताल में गंभीर एवं जटिल शिशु रोगों के उपचार के लिए सुपरस्पेशलिटी विंग की स्थापना करने की घोषणा की है। यह विंग 14 करोड़ रूपए की लागत से बनाई जाएगी। इसके लिए नए वित्त वर्ष में तीन करोड़ रूपए की राशि दी जाएगी।

एसएमएस में बनेगी सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विंग
एसएमएस अस्पताल में कैंसर जैसे जटिल रोग के बेहतरीन इलाज के लिए सर्जिकल ऑन्कोलॉजी इकाई बनाई जाएगी। उसके साथ ही पेट की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए भी सर्जिकल गेस्ट्रोएंटरोलॉजी यूनिट बनेगी। इन दोनों पर एक-एक करोड़ रूपए की लागत आएगी।

ये होगा सुपरस्पेशलिटी विंग में
- पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी
- पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी
- पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी
- पीडियाट्रिक न्यूरोसर्जरी
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.