Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
नि:शक्तजन करेंगे मुफ्त सफर
Wednesday, March 10, 2010, 05:58 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
h5t
Left
जयपुर। राजस्थान रोडवेज की बसों में नि:शक्तजन की सभी सात श्रेणियों अंधता, कम दृष्टि, कुष्ठ रोग, कम श्रवण शक्ति, चलन नि:शक्तता, मंदबुद्धि और मानसिक रोग से ग्रसित लोग अब मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इनके साथ यात्रा करने वाले परिजन को भी विशेष रियायत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में यह घोषणा की। अब तक अंधता और मंदबुद्धि से ग्रसित लोगों को ही रोडवेज बसों में यह सुविधा मिलती थी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाडियों को भी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। चालकों को और अधिक कुशल बनाने के लिए छह जिला मुख्यालयों पर ड्राइविंग ट्रैक्स बनाए जाएंगे।

नए डिपो खुलेंगे
बजट में सभी जिला मुख्यालयों पर आरएसआरटीसी के डिपो स्थापित करने की घोषणा की गई। अगले वित्तीय वर्ष में प्रतापगढ़, जैसलमेर, सवाई माधोपुर, करौली और राजसमंद में नए डिपो स्थापित होंगे।

फ्लाइंग में ब्रेथ एनेलाइजर भी
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए फ्लाइंग में ब्रेथ एनेलाइजर्स भी होंगे। पहले इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की मदद ली जाती थी। बजट में 60 जीपें, 10 इंटरसेप्टर और 33 ब्रेथ एनेलाइजर्स देने की घोषणा की गई है।

जयपुर में एक और ड्राइविंग ट्रैक
कुशल चालकों की चालन क्षमता का परीक्षण करने के लिए छह जिला परिवहन कार्यालयों में ड्राइविंग ट्रैक्स बनाए जाएंगे। जयपुर में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भारी भीड़ को देखते हुए एक और ड्राइविंग ट्रैक बनाया जाएगा और सिमुलेटर स्थापित किया जाएगा।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.