Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
राज्य विधानसभा को मिलेगी खास सुरक्षा
Tuesday, March 09, 2010, 00:49 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। विधानसभा भवन की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस की मांग की गई है। पुलिस ने विधानसभा भवन परिसर की सुरक्षा के लिए 87 पद सृजित करने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा है, जिसे मंजूरी के लिए वित्त विभाग को भेजा जा रहा है। विधानसभा में स्थायी कंट्रोल रूम बनाया जाना भी प्रस्तावित है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा सचिवालय की ओर से काफी समय से भवन की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग चली आ रही है। हाल ही प्रमुख शासन सचिव (गृह) प्रदीप सेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा सुरक्षा की समीक्षा की गई।

बैठक में सेन के अलावा आईजी जयपुर रेंज प्रथम बीएल सोनी, आईजी सुरक्षा सुनील माथुर, पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर बीपी चौहान एवं नगर निगम आयुक्त के प्रतिनिधि मौजूद थे। इन्होंने अपने-अपने कार्य की जानकारी प्रमुख शासन सचिव गृह को दी।

पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज प्रथम को विभानसभा परिसर की सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिसकर्मियों का आकलन कर प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। आईजी ने 87 पदों के सृजन का प्रस्ताव गृह विभाग को सौंप दिया है।

यह प्रस्ताव जल्द ही वित्त विभाग को भेजा जाएगा। विधानसभा भवन में स्थायी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। आईजी सुरक्षा ने बताया कि कंट्रोल रूम की जगह विधानसभा सचिवालय को निर्धारित करनी है। जगह निर्धारित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

बनेंगे पांच वाच टावर
पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर (भवन) ने बताया कि परिसर में एक वॉच टावर बन रहा है, जिसका काम वास्तु शास्त्र और सौंदर्यन बिगड़ने की वजह से रूकवा दिया है। इसके अलावा चार टॉवर और बनना प्रस्तावित हैं।

सुरक्षित जोन का फैसला अधर में
विधानसभा के पास का एरिया सुरक्षित जोन घोषित किया जाना है। आईजी सिक्योरिटी ने इससे संबंधित प्रति गृह विभाग को दे दी है। जगह चिह्नित होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.