Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मंत्री रामलाल
Tuesday, March 09, 2010, 00:48 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
जयपुर। जयपुर-अजमेर हाईवे पर दूदू कस्बे में सोमवार सुबह सड़क हादसे में प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री रामलाल जाट बाल-बाल बच गए। उनकी कार की टक्कर से सड़क पर चल रहा एक ठेले वाला गंभीर घायल हो गया, जिसे एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया है। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में मंत्री को निजी वाहन से जयपुर रवाना किया गया।

जाट भीलवाड़ा से सुबह 7 बजे सरकारी कार से जयपुर रवाना हुए थे। चालक दामोदरलाल धानका के अलावा पीए ईश्वर सिंह गुर्जर, गनमैन यशपाल चौधरी व एक मित्र भी कार में सवार थे।

सुबह करीब 9:15 बजे हाईवे पर आगे चल रहे ट्रोले ने साइड दबाई तो मंत्री की कार के चालक ने बचने का प्रयास किया। इस चक्कर में कार ने एक ठेले वाले किशनगढ़ निवासी शिवा डाकोत (22) को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.