Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
पानी के गड्ढे में मिले 26 लाख के नकली नोट
Tuesday, March 09, 2010, 00:45 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
नगर (भरतपुर)। नगर-अलवर मार्ग पर स्थित गांव मानौता कलां में सोमवार को पानी से भरे गड्ढे में 26.55 लाख के नकली नोटों से भरा पॉलिथीन पैकेट बरामद किया गया। इन नोटों पर एक निजी बैंक की पर्चियां लगी हुई मिली। पैकेट में एक-एक हजार रूपए के नकली नोट भरे हुए थे।

पुलिस इसे अलवर में पकड़े गिरोह से जुड़ा हुआ मान रही है। गांव के पूर्व सरपंच हरवीर सिंह ने बताया कि सुबह जब लोग शौचादि के लिए निकले तब पीएचसी के पास गड्ढे में एक प्लास्टिक पॉलिथीन दिखाई दी। इस बारे में गांव के महेश व समुंदर ने उन्हें सूचना दी।

उन्होंने नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पॉलिथीन पैकेट को कब्जे में ले लिया। जिला पुलिस अधीक्षक कर्नल बहादुर सिंह कपूर के अनुसार पॉलिथीन पैकेट में चार बंडलों में एक-एक हजार के नकली नोटों की 37 गडि्डयां मिली। नोटों की कुल संख्या 2,655 है। इन नोटों पर आईसीआईसीआई बैंक की पर्चियां लगी हुई हैं।

उधर, रेंज के पुलिस महानिरीक्षक मधुसूदन सिंह ने बताया कि नगर में बरामद हुए नकली नोट अलवर में पकड़े गिरोह से संबंधित हैं, लेकिन नोटों की बरामदगी को उस गिरोह से लिंक नहीं किया जा सका है। इसके लिए जांच कराई जा रही है।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.