Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
जनता के प्यार पर मरती हूं
Tuesday, March 09, 2010, 00:45 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
h5t
Left
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुझे खूब प्यार दिया है, ये (लोगों की ओर इशारा करते हुए) प्यार देते रहते हैं और हम दौड़ते रहते हैं। इन्होंने मुझे अपना माना है, गले लगाया है, आशीर्वाद दिया है, तभी मैं यहां खड़ी हूं। मैं जनता के इसी प्यार के पीछे मरती हूं।

सोमवार को सिविल लाइंस स्थित वसुंधरा राजे के आवास पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने आए हजारों लोगों को देखकर पत्रकारों ने वसुंधरा से पूछा कि अब आप नेता प्रतिपक्ष भी नहीं रहीं, फिर भी इतनी बड़ी संख्या में लोग आए हैं, क्या आपको इसकी उम्मीद थी? तब वसुंधरा ने कहा कि उम्मीद क्यों नहीं थी, इन लोगों का प्यार मुझे शुरू से मिलता रहा है। भविष्य में मिलता रहेगा। पद मायने नहीं रखता है, जनता की सेवा बड़ा कार्य होता है। जनता की सेवा हमारा उद्देश्य है और हम सेवा करते रहेंगे।

महिला आरक्षण से मिलेगा मौका : वसुंधरा ने महिला आरक्षण बिल के बारे में कहा कि इसके पास होने से महिलाओं को आगे आने का मौका मिलेगा।

करीब 100 साल में यह सफलता मिलने जा रही है। यह अपने आप में एक इतिहास है। जब उनसे पूछा कि इसका फायदा भाजपा को मिलेगा या कांग्रेस को, तो उन्होंने जवाब दिया कि इसमें सभी पार्टियां इंवोल्वड है, इसलिए किसी एक को फायदा मिलेगा ऎसा नहीं है।

More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.