Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
10वीं की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप
Tuesday, March 09, 2010, 00:43 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
h4t
Left
जयपुर । सोडाला इलाके में सामान लेने बाजार जा रही 10वीं की छात्रा को दो युवकों ने कार में अगवा कर जबरन बीयर पिलाई और नशे की हालत में उसे एक कमरे में ले जाकरगैंगरेप किया। फिर गाफिल हालत में छात्रा को उसकी मौसी के घर के पास छोड़ गए।

घटना महिला दिवस से एक दिन पहले रविवार रात की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी बाबूलाल यादव (25) को गिरफ्तार कर लिया है। वो छात्रा की मौसी का पड़ोसी है, इसलिए छात्रा उसे पहले से जानती है। पीडिता घटनाक्रम के दौरान कुछ अन्य युवकों के भी मौजूद होने की बात कह रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सीओ सोडाला रघुवीर सैनी ने बताया कि गैंगरेप की शिकार 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ सोडाला थाने के पीछे रामनगर में रहती है। उसके पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह 10वीं कक्षा में पढ़ती है।

रविवार शाम बास्योड़ा के त्योहार के लिए राशन का सामान लाने छात्रा को उसकी मां ने किराने की दुकान पर भेजा था। रास्ते में शीशे पर काली फिल्म चढ़ी एक कार उसके पास आकर रूकी और उसमें सवार युवक बाबूलाल यादव ने उसे दुकान तक छोड़ने का झांसा देकर साथ बिठाया।

बाबूलाल हीरापुरा में किशोरी की मौसी का पड़ोसी है। किशोरी उसे मौसी के घर आने-जाने की वजह से जानती थी। वह कार में बैठ गई। कार में बाबू के साथ एक अन्य युवक भी था। रास्ते में उन्होंने किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में बीयर मिलाकर पिलाई। एक बार तो किशोरी पी गई, फिर उसे स्वाद में गड़बड़ लगा तो दूसरी बार पीने से मना कर दिया। इस पर दोनों ने उसे जबरन बीयर पिला दी।

किशोरी ने काफी विरोध किया, लेकिन एक युवक ने उसे कार की पिछली सीट पर पकड़ कर बिठाए रखा। धीरे-धीरे किशोरी को नशा हो गया और युवक उसे 200 फीट बाइपास रोड की तरफ ले गए। वहां एक सुनसान जगह पर ऑफिसनुमा कमरे में उन्होंने किशोरी के साथ बारी-बारी बलात्कार किया।

किशोरी बेहोश हो गई। काफी देर बाद उसे होश आया तो कपड़े अस्त-व्यस्त पाकर उसने रोना शुरू कर दिया। युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर डराया और कार में बिठाकर रात साढे 8 बजे वैशाली नगर इलाके में हीरापुरा पावर हाउस के पास मौसी के घर से समीप छोड़ गए।

किशोरी बदहवास हालत में मौसी के घर पहुंची। आधी रात उसने हालत में सुधार होने पर परिजनों को पूरी घटना बताई। इस पर किशोरी को परिजन सोडाला थाने ले आए। छात्रा का मेडिकल मुआयना करा पुलिस ने उसके बयान पर एफआईआर दर्ज की और आरोपियों की तलाश शुरू की। सोमवार सुबह पुलिस ने बाबूलाल यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार भी बरामद कर ली गई।
More Stories Top News
jaipur news टक्कर मार 70 फुट घसीटा
jaipur news ट्रांसपोर्ट व्यापारी ने खुदकुशी की
jaipur news फिर टूटी बीसलपुर लाइन
jaipur news नौ माह में तीन गुना का झांसा देकर दस लाख ठगे
jaipur news नहीं पोंछ पा रहे बेटी के आंसू
jaipur news शराबी ने की बुजुर्ग की हत्या
jaipur news रिटायर्ड एएसआई को झांसा
jaipur news घूमर से पहले नरेश मीणा गिरफ्तार
jaipur news क्वार्टर में खड़ी बाइक जली
jaipur news स्किन क्लिनिक में आग
Copyright © Daily News. All rights reserved.