एक वक्त था, जब 30 की उम्र आते ही अभिनेत्रियों को रिटायरमेंट के करीब मान लिया जाता, जबकि अभिनेताओं के लिए यह उम्र 50 के करीब मानी जाती थी। इसके बाद दोनों के लिए ही चरित्र रोल या साइड रोल बचते। नायिका की उम्र जितनी कम होती दर्शकों का उसके प्रति आकष्ाüण उतना अधिक होता। टर्निग 30 का टाइटल नायिका के कॅरियर के ढलान का संकेत और नायक फोर्टी में भी नॉटी माना जाता।
लेकिन आज कमसिन उम्र का आकष्ाüण पर्दे से हवा हो गया है। इंडस्ट्री में 30 का जलवा हावी हैं। ऎश, करीना, बिपाशा, विद्या, माही, लारा और नर्गिस सभी तीस का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, बावजूद इसके दर्शकों का इनके प्रति सम्मोहन लगातार बढ़ रहा है... विद्या बालन ने डर्टी पिक्चर में जिस स्तर का अभिनय किया है, क्या उसे देखने के बाद आपका जरा-सा भी ध्यान उनकी उम्र की तरफ जाता है? नहीं ना! यह अभिनय का दम और दर्शकों की परिपक्व होती सोच का ही कमाल है कि 33 की उम्र में डर्टी पिक्चर बनाकर विद्या दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग पर छाई हुई हैं। बेबो भी कम नहीं, 31 की उम्र में वह छम्मक-छल्लो बनी हुई हैं और इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। एक रिपोर्ट...
इम्तियाज अली निर्देशित रॉकस्टार में कश्मीरी कली का किरदार निभाने वाली 31 वष्ाीüय नर्गिस फाखरी खुद को खुशकिस्मत मान रही होंगी। हो भी क्यों ना, एक तो उन्हें पहला ब्रेक कपूर खानदान के कुंवर के साथ मिला, वह भी इम्तियाज जैसे निर्देशक के निर्देशन में। दूसरे उनकी एçक्ंटग को पसंद नहीं किया गया, बावजूद इसके इम्तियाज ने उन्हें अपनी एक और फिल्म में लेने का वादा किया है।
गौरतलब है कि अभी तक इम्तियाज की छवि ऎसे निर्देशकों में थी, जो अपनी फिल्मों में स्टार्स को रिपीट नहीं करते थे... ना जाने फाखरी में क्या खूबी देखी, जो उन्हें दूसरा ब्रेक देने के लिए अपना रूल ब्रेक कर दिया। वहीं लव सैक्स धोखा फेम माही गिल हैं, जो 36 की उम्र में हॉटेस्ट बनी हुई हैं। फिल्म साहेब बीवी और गैंगेस्टर में भी वह अपनी छवि में ही बंधी नजर आई। डॉन-2 की स्वीट्हार्ट यानी लारा दत्ता 33 की हो चुकी हैं, शादी कर चुकी हैं फिर भी हिट-हॉट हैं।
लगातार फिल्में कर रही हैं और दर्शक इन्हें पसंद कर रहे हैं। ढलती उम्र, बढ़ती डिमांड को ध्यान में रखते हुए यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि अभिनेत्रियों के लिए शादी और उम्र जैसे मिथक टूट चुके हैं। अब ग्लैमर जगत में बढ़ती उम्र का कोई खौफ नहीं। खास बात यह है कि तीस से ज्यादा बसंत पार कर चुकीं इन अभिनेत्रयों की फेहरिस्त में वही अभिनेत्रियां ही शामिल नहीं हैं, जिन्होंने कम उम्र में कॅरियर की शुरूआत की, बल्कि माही गिल, नर्गिस फाखरी और डेल्ही-बैली फेम अन्नपूर्णा जगन्नाथन जैसी अभिनेत्रियां भी शुमार हैं, जिन्हें 30 की उम्र के बाद बॉलीवुड में ब्रेक मिला। माही को जिस वक्त पहली हिन्दी फिल्म खोया खोया चांद मिली, उस वक्त इनकी उम्र 32 साल थी।
इस लिहाज से जिस उम्र में अभिनेत्री का कॅरियर खत्म मान लिया जाता है, उस उम्र में इन्होंने कॅरियर की शुरूआत की। हालांकि अन्नपूर्णा जगन्नाथन अमेरिकी एक्ट्रैस हैं, लेकिन बॉलीवुड में इनकी एंट्री 38 साल की उम्र में आमिर खान के निर्देशन में बनी फिल्म से हुई। दिलचस्प है कि इनके किरदार, इनकी सैक्स अपील और एçक्ंटग को देखकर इनकी उम्र पर यकीन कर पाना आसान नहीं है।
चित्रांग्दा सिंह भी इसी कड़ी का हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि फिल्मों में अभिनय इन्होंने 27 साल की उम्र में करना शुरू कर दिया था, पर कॅरियर का बड़ा ब्रेक फिल्म देसी बॉयज के रूप में इन्हें 35 साल की उम्र में मिला। हमेशा की तरह बिपाशा बसु हॉट और ऑन डिमांड बनी हुई हैं। हालांकि जॉन के साथ लम्बे अफेयर और लिव-इन में रहने के बाद 32 साल की उम्र में अकेले पड़ जाना उनके लिए दुख भरा रहा होगा। फिर भी कॅरियर के लिहाज से सब ठीक चल रहा है। हाल ही इनकी प्लेयर्स रिलीज हुई।
नंबर वन हीरोइन रिटन्र्स बात करते हैं सुपर-डुपर हिट रहीं अभिनेत्रियों के कॅरियर की दूसरी पारी की। धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने 1999 में शादी के बाद ब्रेक के साथ फिल्मों में लगातार सक्रिय हैं। शादी के बाद माधुरी की करीब आधा दर्जन फिल्में आई, जिनमें पुकार, गजगामिनी, ये रास्ते हैं प्यार के, लज्जा, हम तुम्हारे हैं सनम और 2002 में आई देवदास प्रमुख हैं। फिर पांच साल के लम्बे ब्रेक के बाद फिल्म आजा नचले में बतौर लीड एक्ट्रैस काम किया। हालांकि इस फिल्म में माधुरी के डांस को दर्शकों ने खूब सराहा, पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई।
इसके बाद अभी तक बतौर लीड एक्ट्रैस उनकी कोई फिल्म नहीं आई। बॉलीवुड की हवाओं में फुसफुसाहट है कि संजय दत्त के अपोजिट उन्होंने एक फिल्म साइन की है, जो लव स्टोरी बेस्ड फिल्म होगी। अगर ये बात सच है, तो तकरीबन 15 साल बाद संजय और माधुरी की रोमांटिक जोड़ी को देखना उन दर्शकों को सुहाएगा, जो इनकी पुरानी कैमिस्ट्री से वाकि$फ हैं। वहीं शायद यूथ को बागवां के बाद दूसरा हिट "ओल्ड रोमांटिक" कपल मिल जाएगा।
इस साल कॅरियर की दूसरी पारी शुरू करने वाली अभिनेत्रियों में दो खास नाम हंै, हवाहवाई और लोलो यानी श्रीदेवी और करिश्मा। श्रीदेवी 49 वष्ाü की उम्र में फिल्म इंग्लिश विंग्लिश और 37 वष्ाीüय करिश्मा डेंजरस इश्क लेकर आ रही हैं। ऎसी भी बहुत-सी एक्ट्रैस हैं, जिन्हें दर्शक दोबारा रूपहले पर्दे पर देखना चाहते हैं। इनमें डिम्पल गर्ल प्रीति जिंटा, सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी और रानी मुखर्जी खास हैं।
हालांकि पिछले साल नो वन किल्ड जेसिका के जरिए रानी ने अपने आलोचकों को तारीफ के पुलिंदे बांधने पर मजबूर कर दिया था। इस साल इनकी तीन फिल्में आ रही हैं। हीरोइंस के कॅरियर में आ रहे इस बदलाव के पीछे सोसायटी में बढ़ता एजुकेशन लेवल और फीमेल्स में बढ़ती आत्मनिर्भरता है। ऎश 38 की उम्र में मां बनने के बाद लगातार फिल्में और नए प्रोजेक्ट्स साइन कर रही हैं। कहना होगा कि अभिनेत्रियों के कॅरियर की उम्र बढ़ी है। करिश्मा कपूर, काजोल, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे और जूही चावला की तरह 30 की उम्र तक शादी कर लेने का दबाव इन पर हावी नहीं है।
अभिनेता भी... सीमाओं के बंधन केवल अभिनेत्रियों ने ही नहीं, बल्कि अभिनेताओं ने भी लांघे हैं। जहां अमिताभ 55 की उम्र में नाना बन गए थे, वहीं संजय दत्त 52 की उम्र में पिता बने हैं। एक तरफ 47 साल के गोविंदा बेटी नर्मदा के डेव्यू की तैयारी में लगे हैं, वहीं आमिर 46 की उम्र में पिता बने हैं। यहां गोविंदा की पिछले साल आई फिल्म नॉटी एट फोर्टी का टाइटल आमिर पर भी सटीक बैठता है। लेकिन सलमान तो अभी तक अविवाहित हैं, शायद इस मामले में भी वह सारे रिकॉर्ड तोड़ने का मन बना चुके हैं... और बॉलीवुड के इतिहास में सबसे अधिक उम्र में शादी करने वाले सुपर स्टार होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगे।
गरिमा सिंह
|
|
|
|
|
|
|