Daily News
Sunday, 01 August, 2010
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
बयानों से नहीं रूकेगी महंगाई
Friday, March 05, 2010, 10:47 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
महंगाईसे आम आदमी त्रस्त है और निर्वाचित जनप्रतिनिघि महंगाई कम करने को लेकर केवल कागजी बयान दे रहे हैं। इससे न तो आम आदमी को राहत मिलती दिख रही है और न ही महंगाई की मार कम होती दिखाई पड़ रही है। महंगाई के मुद्दे पर संसद में भी हंगामा हो रहा है। इस हंगामे में आम आदमी की आवाज दब सी गई है। आम आदमी की पैरवी के नाम पर हंगामा करना किसी तरह न्यायोचित नहीं है। आम आदमी को पांच साल में सरकार चुनने का एक बार मौका मिलता है, तब हर दल आम आदमी के हितों की पैरवी का संकल्प लेते हैं। सरकार बनने के बाद आम आदमी को पूरी तरह भूला दिया जाता है, उसकी सुध लेने वाला कहीं कोई नजर नहीं आता है। महंगाई को नियंत्रित करने के कोई कारगर उपाय नहीं किए गए, तो स्थिति बिगड़ जाएगी। नेताओं को सोचना चाहिए कि केवल बयानों से महंगाई नहीं रूकेगी।
- रवि कुमार, पद्मावती कॉलोनी

नरेगा में भ्रष्टाचार
नरेगा में भ्रष्टाचार को लेकर आए दिन नेताओं के बयान मीडिया में आ रहे हैं। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री डॉ. सी.पी.जोशी भी स्वीकार चुके हैं कि नरेगा में भ्रष्टाचार एक बड़ी समस्या बन चुकी है। सवाल यह है कि जब सबको पता है कि इस महत्वपूर्ण योजना को भ्रष्टाचार की बीमारी खोखला कर रही है, तो इससे बचने का उपाय क्यों नहीं ढूंढ़ा जा रहा है। इस योजना को भ्रष्टाचार से मुक्त रखने के लिए समय रहते सार्थक प्रयास नहीं किए गए तो एक जनहितैषी योजना अनियमितता की भेंट चढ़ जाएगा। इस योजना को बचाने के लिए बुद्धिजीवी वर्ग को भी आगे आना चाहिए।
- सरिता चौधरी, अर्जुनपुरा फाटक
More Stories Top News
chithi aayi hai news उपाय खोजें
chithi aayi hai news कब चेतेंगे
chithi aayi hai news बढ़ती महंगाई
chithi aayi hai news मिलावटी सामान
chithi aayi hai news रिश्वत का जाल
chithi aayi hai news सेहत से खिलवाड़
chithi aayi hai news अपराधों का शहर
chithi aayi hai news विपक्ष का रवैया
chithi aayi hai news दोगली बातें
chithi aayi hai news कब सुधरेंगे
Copyright © Daily News. All rights reserved.