Daily News
Tuesday, 07 February, 2012
 |   |   |   |   |   |   |   |   |   |   | 
"आइडल" को माइकल बनने की ख्वाहिश
Friday, March 05, 2010, 10:50 hrs IST
Email Print Comment min  max | Bookmark and Share
Left
Sandeep-Acharya
Left
जयपुर। मैं टेलीविजन के रियलिटी शोज, म्यूजिक शोज, स्टेज परफॉर्मेंस से बहुत दूर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाना चाहता हूं। मुझे माइकल जैक्सन की तरह बनना है। यह कहना है इंडियन आइडल फेम संदीप आचार्य का। संदीप गुरूवार को शहर में थे।

मैच से मूवी तक
संदीप ने बताया कि जल्द ही वे एक बड़े टेलीविजन शो आईपीएल रॉकस्टार में नजर आएंगे। यह शो उनके लिए खास है। इस शो में आईपीएल मैच से ठीक दो घंटे पहले स्टेडियम के बीच संगीत के सितारे परफॉर्मेंस देंगे। संदीप कहते हैं कि यह पूरी तरह से एक अलग कॉन्सेप्ट का म्यूजिकल शो है। मैं इस बात को लेकर बहुत उत्साहित हूं कि आईपीएल रॉकस्टार के दौरान मुझे सचिन और शेनवार्न जैसे बड़े स्टार्स से मिलने का मौका मिलेगा। आईपीएल रॉकस्टार के अलावा जल्द ही संदीप बॉलीवुड की एक फिल्म "सलौनी" में मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में संदीप के साथ हंसिका मोटवानी है। संदीप ने बताया कि इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ ही इसके कुछ गाने उन्ही ने लिखे और गाए हैं। संदीप इस फिल्म के बारे में बताते हैं कि ये एक सस्पेंस-थ्रिलर मूवी है और दर्शकों को पसंद आएगी।

मैं नहीं देखता रियलिटी शोज
संदीप कहते हैं कि टेलीविजन पर इन दिनों संगीत के बड़े-बड़े महारथी रियलिटी शोज में लड़ते-झगड़ते नजर आते हैं। संगीत कोई युद्घ नहीं है, यह एक कला हैं। मेरा मानना है कि रियलिटी शोज में टीआरपी को बढ़ाने के लिए नौटंकी हो रही है। मुझे न तो ऎसा ड्रामा करना पसंद है और न ही मैं ऎसे रियलिटी शोज को देखना पसंद करता हूं। मुझे इन सभी को देखकर बहुत घृणा होती है।
More Stories Top News
city mix news "घूमर" आज से
city mix news बूढ़ी के आगे नई मांगे पानी
city mix news क्वेरीज से टेंशन रिलीज
city mix news डेढ़ करोड़ के गिफ्ट!
city mix news इंडिया को लीड करेंगे तरूण सिरोही
city mix news एक फेस्टिवल, 28 अवार्ड
city mix news अधर में झूला "घूमर"
city mix news रवि शास्त्री की ऑडी-100 जयपुर में
city mix news दर्शकों के लिए तरसी फिल्में
city mix news फिल्मसिटी की जरूरत नहीं
Copyright © Daily News. All rights reserved.